ASSEMBLY; शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, रामविचार नेताम प्रोटेम स्पीकर होंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले हो सकता है। 17 दिसंबर को सीएम साय दिल्ली में हाईकमान से मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री ही हो सकते हैं। अब तक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त हो चुके हैं। बाकी 10 को मंत्री बनाना है मगर दावेदार 15 से अधिक है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, उनका अपना निर्णय है और मैं सोचता हूं कि जल्द ही वह मंत्रिमंडल का ऐलान करने वाले हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, बहुत जल्द ही हम सत्र बुलाने वाले हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार की समय आने पर सूचना दी जाएगी।

मंत्री पद के दावेदारों में रामविचार नेताम, रेणुका सिंह, गोमती साय, अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ओपी चौधरी, दयालदास बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहेब, केदार कश्यप, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी प्रमुख हैं।

विधानसभा सत्र 19 से 21 दिसंबर तक

छत्तीसगढ़ में नवगठित भाजपा सरकार में पहला विधानसभा सत्र 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होगा। तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र में विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। नेताम नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे। विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस के 90 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?