COVID; 24 घंटे में कोरोना के 358 नए केस, केरल में सबसे ज्यादा 300 मरीज, 3 की मौत

 नई दिल्ली, एजेंसी, देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 358 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 3 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा खतरा केरल में है, जहां 300 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले बुधवार को जेएन.1 वेरिएंट के 21 मामले सामने आए। इनमें सबसे अधिक 19 मामले गोवा में सामने आए हैं। एक मामला केरल और एक महाराष्ट्र में सामने आया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए हैं। 21 मई के बाद एक दिन में संक्रमण का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,311 हो गई है। केरल में कोरोना के 292 नए मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 2,041 हो गई है। कर्नाटक में 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

अलर्ट पर अस्पताल, इन राज्यों में विशेष निगरानी

भारत के जिन राज्यों में कोरोना को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है और विशेष सावधानी बरती जा रही है, उनमें शामिल हैं – केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र। नए वेरिएंट JN.1 को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट पर हैं। वैज्ञानिक इस स्ट्रेन की बारीकी से जांच कर रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल के अनुसार, देश भर में अब तक जेएन.1 सब-वेरिएंट के कुल 21 मामलों का पता चला है और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) जीनोम पर काम कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…