HEALTH; पदभार लेते ही मेकाहारा का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, मरीजों के परिजनों के रुकने की व्यवस्था करने के निर्देश

0 अस्पताल की व्यवस्थाओं में कसावट लाने के दिए निर्देश ,0 स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्र रोग विभाग में अपने आंखों की जांच कराई

रायपुर, प्रदेश के नए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विभागीय कामकाज शुरू करने के पहले ही दिन रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने एडंवास्ड कॉर्डिएक इंस्टीट्यूट (एसीआई), क्षेत्रीय कैंसर संस्थान और नेत्र रोग विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्री जायसवाल ने एसीआई में आईसीयू का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में इलाजरत मरीजों के परिजनों से चर्चा कर उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने यहां लीनियर एक्सीलरेटर और न्यूक्लियर मेडिसीन विभाग का अवलोकन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्र रोग विभाग में अपने आंखों की जांच भी करवाई।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल के निरीक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि अगले एक साल में अस्पताल की सभी कमियों-खामियों को दूर कर प्रदेशवासियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञों, डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ की कमी दूर करने के साथ ही नए मेडिकल उपकरणों व मशीनों तथा दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों को इलाज और जांच की व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने और जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के परिजनों के रूकने के लिए आश्रय-गृह की व्यवस्था के लिए शीघ्र पहल करने की भी बात कही।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री जायसवाल को नेत्र रोग विभाग के निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विभाग को क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का दर्जा दिया गया है। उन्होंने इसके लिए पदों का नया सेट-अप स्वीकृत करने का आग्रह किया। डॉ. पाण्डेय ने विभाग को रेटिना सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण (रेटिना विक्ट्रेक्टॉमी मशीन) जल्द स्थापित कराने का अनुरोध किया जिससे कि राज्य के लोगों को यह सुविधा यथाशीघ्र मुहैया कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, मेडिकल अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम, क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक चौधरी, डॉ. प्रदीप चन्द्राकर और डॉ. संतोष सोनकर भी उनके साथ थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    बलौदाबाजार,  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी…

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    बिलासपुर, सक्ती के जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई असामयिक मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा