CRIME; कांग्रेस नेता अकबर समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

बिलासपुर,  सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा में रहने वाले विरेंद्र नागवंशी का बेटा सिद्धांत नागवंशी सीवी रामन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे। सिद्धांत के पिता विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि रुपयों की तंगी की वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़कर कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ सुपरवाईजर का काम करने लगे। सिद्धांत के पढ़े लिखे होने के कारण अकबर खान ने उसे आफिस और लेनदेने के काम में लगा दिया। इसी बीच सिद्धांत ने अपने रिश्तेदार की जमीन का सौदा अकबर से कराया।

जमीन में कुछ विवाद होने के कारण अकबर ने जमीन का एग्रीमेंट सिद्धांत के नाम पर करा दिया। जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा था। इसे सिद्धांत ने अपने संबंधों के आधार पर सुलझाने की कोशिश की। इसमें सफल नहीं होने पर अकबर और उसके साथियों ने सिद्धांत को परेशान करना शुरू कर दिया। सिद्धांत के पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि अकबर के दबाव में आकर ही उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

मामले में हाई कोर्ट ने 13 दिसंबर को पेशी के दौरान पुलिस को फटकार लगाई। न्यायालय में पेशी के दौरान कई बिंदुओं पर सीएसपी संदीप पटेल से पूछताछ की गई। स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर हाई कोर्ट ने मामले की ठीक से जांच कर आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन