ADR Report; भाजपा को 2022-23 में मिला सर्वाधिक चंदा, क्या है कांग्रेस का हाल ?

नई दिल्ली, एजेंसी, साल 2022-23 भाजपा के दमदार साल रहा, क्योंकि इलेक्टोरल ट्रस्ट से पार्टी को सर्वाधिक डोनेशन मिला है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, इलेक्टोरल ट्रस्ट से राजनीतिक दलों को मिलने वाला डोनेशन 70 फीसद से ज्यादा हिस्सा भाजपा को मिला है।

किसे कितना मिला डोनेशन?

पार्टीडोनेशन
भाजपा259.08 करोड़
भारत राष्ट्र समिति (BRS)90 करोड़
वाईएसआर कांग्रेस, आप और कांग्रेस (सामूहिक तौर पर)17.40 करोड़

चुनाव सुधार की वकालत करने वाले संगठन ने बताया कि बीआरएस को कुल डोनेशन का तकरीबन 25 फीसद प्राप्त हुआ। 2022-23 के लिए इलेक्टोरल ट्रस्टों की योगदान रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार, 39 कॉरपोरेट और व्यावसायिक घरानों ने इलेक्टोरल ट्रस्टों को 363 करोड़ रुपये से ज्यादा दान किया।

किसने कितना किया डोनेट?

एडीआर के मुताबिक, 34 कॉरपोरेट और व्यावसायिक घरानों ने प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को 360 करोड़ रुपये से ज्यादा योगदान दिया, जबकि एक कंपनी ने समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट को दो करोड़ रुपये का योगदान दिया। वहीं, दो कंपनियों ने परिवर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट को 75.50 लाख रुपये और अन्य दो कंपनियों ने ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट को 50 लाख रुपये का डोनेट किए।

बता दें कि इलेक्टोरल ट्रस्टों से सभी राजनीतिक दलों को प्राप्त कुल डोनेशन का 70 फीसद भाजपा को मिला, जो तकरीबन 259.08 करोड़ रुपये है, जबकि बीआरएस को 90 करोड़ रुपये या कुल डोनेशन का तकरीबन 25 फीसद मिला। 

एडीआर रिपोर्ट में कहा गया कि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 2021-22 में 336.50 करोड़ रुपये की तुलना में भाजपा को 256.25 करोड़ रुपये का दान दिया, जबकि समाज ईटी एसोसिएशन ने 2022-23 में अपनी कुल आय का 1.50 करोड़ रुपये भाजपा को दान दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…