POLITICS;लोकसभा चुनाव के पहले राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस में फूंकेगी जान, 110 जिले, 100 लोकसभा व 337 विधानसभा सीटें करेगी कवर

 नई दिल्ली, एजेंसी,  लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती के बीच मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हो रही राहुल गांधी की पूरब से पश्चिम भारत की यात्रा को कांग्रेस ने अब ”भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का नाम देने का फैसला करते हुए सहयोगी आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। छत्तीसगढ में यह यात्रा 536 KM की होगी। राहुल गांधी रायगढ़, अंबिकापुर समेत 7 जिले कवर करेंगे। वे हसदेव भी जा सकते हैं।

मणिपुर से मुंबई तक 6713 किलोमीटर से अधिक लंबी यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों के 110 जिलों और 100 से अधिक लोकसभा तथा 337 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी सबसे अधिक 11 दिन उत्तरप्रदेश में बिताएंगे जहां 1074 किमी की उनकी यात्रा 20 जिलों से होकर गुजरेगी।

इन रास्तों से होकर गुजरेगी यात्रा 

राहुल की यात्रा का उत्तरप्रदेश में प्रवेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगा और प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, आगरा, अलीगढ होते हुए राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा अपने परिवार की परंपरागत राजनीतिक कर्मभूमि रायबरेली और अमेठी से होकर भी गुजरेगी।

न्याय यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि न्याय यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है जिसमें राहुल गांधी आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय पर पार्टी के ²ष्टकोण को जनता के बीच ले जाएंगे। वहीं यात्रा का नाम बदले जाने के सवाल पर रमेश ने कहा कि खरगे समेत बैठक में भाग लेने वाले सभी नेताओं ने एक सुर में राय जाहिर की कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता ने इसे अपने आप में एक ब्रांड बना दिया है और लोगों के मन में यह बात बैठ गई थी कि इसका मूल्य खत्म नहीं होना चाहिए। इसीलिए इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नाम दिया गया है और इस सप्ताहांत इसका थीम सांग और लोगो जारी कर दिया जाएगा।

मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होगी यह यात्रा

मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होकर यह यात्रा नगालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिसा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र तक जाएगी। राहुल की 67 दिनों की इस यात्रा का समापन 20-21 मार्च को मुंबई में होगा जहां पार्टी एक बड़ा आयोजन करेगी। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी झारखंड में आठ दिन, बिहार में चार, बंगाल में पांच, मध्यप्रदेश में सात, छत्तीसगढ में पांच और गुजरात में छह दिन रहेंगे।

यात्रा के लिए चार बसें होंगी

उत्तरप्रदेश के बाद मध्यप्रदेश में यात्रा की दूरी सबसे लंबी होगी जहां राहुल 700 किमी का सफर तय करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा जहां पूरी तरह पदयात्रा थी वहीं न्याय यात्रा में राहुल रोजाना सात-आठ किमी पैदल चलेंगे और बाकी का सफर बस से होगा। इस हाइब्रिड यात्रा के दौरान हालांकि राहुल और उनके साथ चलने वाले नेता रात्रि विश्राम कंटेनर में ही करेंगे। यात्रा के लिए चार बसें होंगी जिसमें एक बस राहुल की होगी और इसमें 20-25 नेताओं के बैठने की व्यवस्था होगी। अरुणाचल से यात्रा के गुजरने को लेकर उठाए गए संशयों को खारिज करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि बिल्कुल राहुल देश के इस महत्वपूर्ण राज्य को यात्रा के दौरान कवर करेंगे।

इंफाल में सोनिया गांधी के भी मौजूद रहने की संभावना

हालांकि इस यात्रा में भारत जोड़ो यात्री नहीं होंगे बल्कि स्थानीय नेताओं को जगह मिलेगी। इंफाल में न्याय यात्रा शुरू होने के मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी मौजूद रहने की संभावना है। कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस मौके पर रहेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के दौरान जिन राज्यों से यात्रा गुजरनी है वहां की प्रदेश इकाईयों को इसकी कामयाबी के लिए हर कदम उठाने और आम लोगों को जोड़ने का विशेष निर्देश दिया।

‘भारत जोड़ो यात्रा देश की राजनीति में परिवर्तनकारी साबित हुई’

जयराम रमेश ने यात्रा में आइएनडीआइए के पार्टियों, नागरिकों संगठनों, आमलोगों को शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी की भारत जोड़ो यात्रा देश की राजनीति में परिवर्तनकारी साबित हुई और न्याय यात्रा का लक्ष्य भी यही है। आइएनडीआइए के नेताओं के शरीक होने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इंफाल से लेकर जहां कहीं जो भी सहयोगी नेता चाहें वे यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा