ALEPHANT; जंगली हाथियों के हमले से ग्रामीण की मौत, सिर कुचल जाने से नहीं हो सकी पहचान

अंबिकापुर,  सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के पतरापारा में हाथियों के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। जंगली हाथियों ने शव को बुरी तरह से कुचल दिया था। सिर को कुचल देने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शव को घटनास्थल से उठवा लिया गया है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।मालूम हो कि वन परिक्षेत्र उदयपुर में नौ हाथियों का दल विगत 11 दिसम्बर से डेरा जमाए हुए है।

अब तक जंगली हाथियों द्वारा एक दर्जन से अधिक घरों को तोड़ा जा चुका है। आधा दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। हाथियों के दल को जंगल में पर्याप्त चारा की व्यवस्था नहीं होने की वजह से आक्रामक रूख अपनाकर अब इनके द्वारा ग्रामीणों के घरों में रखे अनाज को चट कर, खेत में लगे गेहूं एवं आलू की फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाथियों ने उपकापारा मोहनपुर, जजगी, फुनगी एवं रामनगर में पिछले दिनों काफी नुकसान पहुंचाया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; पैंगोलिन के साथ धरे गए अंतर्राज्यीय तस्कर, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर…

    रायपुर, वन जीवों के तस्करों की राजधानी रायपुर तक धमक होने लगी है. राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. तस्कर 50 करोड़…

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……