Lok Sabha Election; युवाओं को तैयार कर रही कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 11 को छत्तीसगढ़ आएंगे

रायपुर,  प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए कांग्रेस की युवा मोर्चा ने भी अभी से कमर कस ली है। युवा मोर्चा ने इसके लिए पूरी रूपरेखा तय कर ली है। इधर, नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के 11 जनवरी को दौरे पर आने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सचिन का यह पहला दौरा होगा। वह पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और संगठन की पूरी जानकारी लेंगे। दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नए प्रभारी आएंगे, जिनका मार्गदर्शन लिया जाएगा। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली में गुरुवार को उनसे मुलाकात की थी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी प्रदेश से गुजरेगी।

प्रदेश के नेताओं के साथ होने वाली बैठक में इन विषयों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को खड़ा करना सचिन पायलट के लिए बड़ी चुनौती होगी। युवाओं को साधने के लिए सचिन पायलट को प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। सचिन पायलट की प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा होगी।

प्रदेश युवा कांग्रेस की राजीव भवन में लगातार दो दिन तक बैठक हुई है, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। वर्ष-2024 के चुनाव के लिए युवा कांग्रेस बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने आइवाइसी एप्लीकेशन भी तैयार किया है। इससे नए मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। इसी एप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

मोदी का जुमला अभियान

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस इंटरनेट मीडिया का उपयोग करेगी। अलग-अलग प्लेटफार्म पर नए कैंपेन के जरिए ज्यादा से ज्यादा यूथ को पार्टी से जोड़ने और कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का काम करेगी। इसके लिए भी बैठक में रणनीति तैयार की गई है। प्रदेश में युवा कांग्रेस की ओर से नई सरकार की मोदी की गारंटी के बदले मोदी का जुमला अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। इस अभियान से युवाओं, महिलाओं और किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की नाकामी युवा कांग्रेस जनता को बताएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा