HELTH; मंत्री जायसवाल बोले-डॉक्टर को लोग भगवान मानते हैं,इसलिए मरीजों के साथ जनता का विश्वास बना रहे

0 स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण , 0 अस्पताल में मरीजों के लिए टोकन सिस्टम लगाने के दिए निर्देश*

रायपुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समय पर उपचार के साथ उचित व्यवहार मिले और उन्हें अस्पताल में गुणवत्ता मूलक भोजन उपलब्ध हो। 

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में बैठक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से कहा कि लोग डॉक्टर को भगवान मानते हैं। कुछ समय से डॉक्टरों के प्रति लोगों की सोच बदल रही है, इसलिए चिकित्सकों को चाहिए कि वे मरीजों और आम जनता में अपने विश्वास को बनाए रखें, डॉक्टरों की मरीजों के प्रति जो सेवा भावना होनी चाहिए, वह भी बरकरार रहे। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि निजी अस्पतालों की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, स्टाफ तथा सुविधाएं पर्याप्त होती हैं, ऐसे में कोई मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की अपेक्षा प्राइवेट अस्पताल की ओर रूख करे, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हुए आवश्यकताओं की जानकारी ली और कमियों को पूरा करने की बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि बाहर से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। यहां मरीजों को टोकन उपलब्ध कराने के साथ ही डिस्प्ले के माध्यम से उनके क्रम की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई रखने के निर्देश देते हुए पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, बर्न यूनिट, डायलिसिस कक्ष, मनोरोग उपचार कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, प्रसूति कक्ष का अवलोकन किया। महिला वार्ड में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों और नर्स को बेहतर उपचार करने के निर्देश देते हुए उनसे चर्चा भी की। अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने बाहर से आए मरीजों से भी चर्चा कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां