RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। अयोध्या में भंडारा 60 दिनों तक चलेगा। अयोध्या में श्री रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी। विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जो प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उनके भोजन कि व्यवस्था के लिए यहां से सदस्य जा रहे हैं। सीएम साय ने कहा, 22 जनवरी को छत्तीसगढ के भांचा राम अयोध्या में अनेक वर्षों तक टेंट में रहने के बाद विधि विधान से स्थापित हुए। 6 समिति के लोग अयोध्या में भंडारा चलाएंगे और राम भक्तों को भोजन कराएंगे। भोजन कराने का काम बहुत पुण्य का काम है। मैं सभी टीमों को साधुवाद देता हूं। मोदी कि गारंटी में हमारी योजना है निःशुल्क प्रदेश वासियों को अयोध्या भेजा जायेगा।

500 साल के संघर्ष के बाद सोमवार को अयोध्या में अपने मूल स्थान पर प्रभु रामलला की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इससे पूरा देश राममय हो गया है। 25 जनवरी से 25 मार्च तक यानी दो महीने तक रामलला के दरबार अयोध्या में महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दरबार में माता शबरी का प्रसाद बंटेगा। प्रदेश की छह संस्थाएं 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ और दूसरे प्रदेशों से आने वाले रामभक्तों को स्वादिष्ट भोजन का वितरण करेंगी। अयोध्या में सरयू नदी और हनुमानगढ़ी के पास छह संस्थाओं का भव्य पंडाल बनकर तैयार हो गया है।

ये छह समितियां देंगी सेवाएं

नीलांचल सेवा समिति बसना (संपत अग्रवाल, अमित अग्रवाल)

पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन रायपुर (बसंत अग्रवाल)

शिव महापुराण सेवा समिति तिल्दा नेवरा (महेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, एस एन शर्मा, देवेन्द्र अग्रवाल)

एग्रोक्रेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट रायपुर (धीरेन्द्र मिश्रा, चंद्रकांत चंद्रवंशी)

सनातन सेवा समिति रायपुर (निर्मल द्विवेदी)

काली माता अन्नदान भंडारा समिति और तक्षक इको फॉर्म फोरमदेव (दीपक भारद्वाज, गुड्डू त्रिपाठी, लाल सौर्यजीत सिंह, सुनील जग्गी)

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MODI; 71 दीपों से सजी कृषि रंगोली, 501 दीपों से दमका कृषि महाविद्यालय, पीएम आवास में भी दीए से हुए रौशन

    नारायणपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर के दुरस्त आदिवासी इलाकों में भी आशीर्वाद के दीए जगमग हुए। सेवा संकल्प अभियान…

    BIRTH DAY; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से ज्यादा दीप जले, रायपुर में सीएम साय ने भी जलाया दीया

    रायपुर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़े आयोजन किए जा रहे हैं.रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र