NEGLIGENCE;भरे स्टेडियम में खौफनाक धमाका, बच्चों के पैरों में ब्लास्ट हुआ डिवाइस

बिलासपुर, कोरबा जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. जहां एमजीएम स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण तीन छात्रों के पैर में इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस ब्लास्ट हो गया. हादसे में तीन छात्रों के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से झुलस गया है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि, पूरी घटना जिले के बालकों में डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र समारोह के दौरान घटी है. जहां डांस के लिए छात्रों के पैरों में इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस को बांधा गया था. डांस के बीच में ही अचानक स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट होने के कारण तीन छात्रों का शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से झुलस गया. इस घटना से स्टेडियम में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई. तत्काल छात्रों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार, स्टेडियम में डांस करने के दौरान ही स्मोक डिवाइस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण तीन छात्र बुरी तरीके से झुलस गए. वहीं जब स्कूल प्रबंधन से हादसे के संबंध में जानकारी ली गई तो स्कूल के प्राचार्य वर्गीस का कहना है कि, स्मोक डिवाइस की जानकारी उन्हें नहीं थी. छात्रों और डांस टीचर को रही होगी. बच्चों का इलाज हो गया है. वहीं जब घटना की जानकारी पालकों को लगी तो उनका आक्रोश फूट पड़ा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; पुजारी भगवान की संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पुजारी गवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता. कोर्ट ने ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ…

    SUICIDE; कोरबा के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के अरतेरा गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक युवक और युवती के शव मिले।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर