CANCER; सर्वाइकल कैंसर से हुआ पूनम पांडे का निधन, इस बीमारी को लेकर PM मोदी ने अब लिया बड़ा फैसला

 नई दिल्ली, एजेंसी. अभिनेत्री पूनम पांडे को लेकर शुक्रवार सुबह चौंकाने वाली खबर आई है। 32 साल की अभिनेत्री का निधन हो गया है। पूनम पांडे के निधन की वजह सर्वाइकल कैंसर बताया जा रहा है। देश में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते वक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसको लेकर बड़ा एलान किया है।

भारत में हर साल हजारों की मौत

सर्वाइकल कैंसर के ज्यादातर मामले महिलाओं में सामने आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सर्वाइकल कैंसर के हर साल सवा लाख मामले सामने आते हैं। ये बीमारी हर साल करीब 75 हजार लोगों की जान ले लेती है।

मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में इस बीमारी की रोकथाम के लिए अहम फैसला लिया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि देश में बालिकाओं को मुफ्त टीका लगाया जाएगा।

देश में मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

सरकार ने एलान किया है कि देश में 9-14 साल की बालिकाओं का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। देश में इस उम्र की बालिकाओं की संख्या लगभग आठ करोड़ है। टीकाकरण अभियान स्कूलों में चलाया जाएगा।

कम होगी एचपीवी वैक्सीन की कीमत!

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभी बाजार में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन मौजूद है। हालांकि, इसकी कीमत अभी काफी ज्यादा है। उम्मीद की जा रही है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण होने पर इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।

अदार पूनावाला ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

सीरम इंस्टूट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रण करना चाहिए कि एचपीवी से बचा जा सके और वैक्सीन सबको आसानी से उपलब्ध हो। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हेल्थ कवर में शामिल करना और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना भी बेहद सराहनीय कदम है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो खुद ब्राह्मण है और एक निर्देशक नीरज पांडे भी ब्राह्मण है,दोनों की जोड़ी ने एक…

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश