REVIEW; उद्यानिकी फसलों के प्रसार के लिए सरगुजा संभाग में बनेगा 1000 एकड़ का पायलट प्रोजेक्ट

0 कृषि मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की
रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज नया रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के बेंक्वेट हाल में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री ने बैठक में कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण ज्यादातर किसान धान की फसल लेने लगे हैं, लेकिन इससे पानी का इस्तेमाल बढ़ा है, जिससे आने वाले समय में पानी की समस्या भी हो सकती है।

उन्होंने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी फसलों की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों के प्रसार के लिए हमारे पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है। उद्यानिकी के क्षेत्र में ऐसा काम करें कि देश के दूसरे राज्य यहां का अनुकरण करें। उन्होंने नये-नये उद्यानिकी फसलों के प्रयोग हेतु सरगुजा में 1000 एकड़ का पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बनाने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलेवार उस जिले के प्रमुख उद्यानिकी फसलों को चिन्हांकित कर उस फसल को बढ़ावा देने प्रयास किया जाए, जिससे उस फसल के नाम पर उस जिले का नाम बढ़े।

मंत्री श्री नेताम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में विशेष पिछड़ी जनजाति जैसे अबुझमाड़िया, बिरहोर, बैगा, कमार और पहाड़ी कोरवा, वन अधिकार पत्र धारी किसानों सहित पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत जोड़ा जाय। उन्होंने अपूर्ण कार्याें को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के जरिये छोटे-छोटे किसानों को कम लागत के यंत्र उपलब्ध कराए जाएं। जिससे छोटे किसान भी उन्नत कृषि की ओर अग्रसर हो और आर्थिक रूप से सशक्त बने।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, विशेष सचिव कृषि डॉ. सारांश मित्तर, संचालक कृषि श्रीमती चंदन त्रिपाठी सहित प्रबंध संचालक, अपर संचालक, सयुंक्त संचालक और जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DOG;आवारा श्वान पर सरकार मेहरबान, प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर

    रायपुर, पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “पशु जन नियंत्रण (श्वान)” के तहत आवारा श्वानों के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के…

    FARMING;छत्तीसगढ़ को मिले 104 करोड़ रुपए,डिजिटल क्रॉप सर्वे में 58 हजार युवाओं को मिला रोजगार

    रायपुर, एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना ने राज्य में खेती-किसानी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने का कार्य किया है। मोबाइल ऐप…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……