EDUCATION; राजिम शासकीय महाविद्यालय में ई-क्लास रूम और ऑडिटोरियम बनेगा,स्नातकोत्तर और बीएससी कंप्यूटर साइंस कक्षाओं को दी मंजूरी

*वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री

रायपुर, महाविद्यालय की पढाई जीवन बनाने और कैरियर निर्माण के लिए है। करियर बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी है जो हमें विद्यार्थी जीवन में तनाव को दूर करती है इस आशय के विचार उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजिम में शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने इस मौक पर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स को भी मंजूरी दी।

उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने महाविद्यालय प्रबंधन से शिक्षकों की  एक टीम बनाने को कहा जो विद्यार्थियों की उचित गाइडेंस एंड काउंसलिंग कर सकें। जिससे उनको भविष्य के लिए सही राह मिल सके। काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थियों को उनके रुचि के अनुरूप शिक्षा मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। 

उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि जल्द ही कॉलेज में शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए ई क्लास रूम की व्यवस्था की जायेगी और छात्राओं के लिए 10 लाख रूपय लागत की गर्ल्स कॉमन रूम और 1 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने ये भी कहा कि, सभी विद्यार्थियों को साल भर वार्षिकोत्सव का इंतजार रहता है। जिसको देखते हुए शासन की तरफ से वार्षिक उत्सव और खेलकूद आयोजन 2 से 3 दिन तक कराने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्री श्री अग्रवाल  द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; लंबित पेंशन प्रकरणों को 30 सितंबर तक निपटाएं, शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक पूर्ण करने के निर्देश

    रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक समय पर पूर्ण करने के…

    PWD; ठेकेदारों के लिए 22-30 सितम्बर तक रोजाना GePNIC का ऑनलाइन प्रशिक्षण

    *ई-टेंडरिंग की नई व्यवस्था से पहले ठेकेदारों को प्रशिक्षण, 1 अक्टूबर से नए पोर्टल पर बनेंगी और प्रकाशित होंगी निविदाएं रायपुर. लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था में बड़ा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर