NAXALITE;नक्सलियों की मांद सिलगेर पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा बोले-बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे

0 बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद करेंगे, गृहमंत्री ने सिलगेर कैम्प पहुँचकर जवानों की हौसला अफजाई की

रायपुर , गृहमंत्री विजय शर्मा कल सुबह अचानक नक्सलियों की मांद सिलगेर पहुँचे जहां उन्होंने कैम्प के जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत की। सुकमा जिले के सिलगेर कैम्प में जवानों से मुलाकात की।

गृहमंत्री श्री शर्मा जवानों से रूबरू हुए और उनका जोश देखकर गदगद हो गए। गृहमंत्री ने मुठभेड़ में शामिल और नवीन कैंप बनाने में लगे सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया । गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के हौसले बुलंद है। हम नई योजना के साथ इस क्षेत्र में विकास के कैम्प स्थापित करने जा रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से हम क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुचायेंगे। यहां स्थापित होने वाला कैम्प विकास का कैम्प साबित होगा, इस कैम्प के माध्यम से निश्चित रूप से सभी शासकीय योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। 

गृहमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों का भी विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे। बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं

बस्तर प्रवास पर नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुँचे गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्कूली बच्चों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया और बच्चों से बातचीत करते हुए कहा आप सभी हमारे देश के और बस्तर के भविष्य हैं। आप सभी पढ़ लिखकर उच्चे पदों पर पहुँचे। बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं। हम चाहते है कि बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुचें जिससे बस्तर में नक्सलवाद खत्म होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; लंबित पेंशन प्रकरणों को 30 सितंबर तक निपटाएं, शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक पूर्ण करने के निर्देश

    रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक समय पर पूर्ण करने के…

    PWD; ठेकेदारों के लिए 22-30 सितम्बर तक रोजाना GePNIC का ऑनलाइन प्रशिक्षण

    *ई-टेंडरिंग की नई व्यवस्था से पहले ठेकेदारों को प्रशिक्षण, 1 अक्टूबर से नए पोर्टल पर बनेंगी और प्रकाशित होंगी निविदाएं रायपुर. लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था में बड़ा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर