EXAM;पांच मार्च से शुरू होंगी रविवि की वार्षिक परीक्षाएं, एक लाख 35 हजार छात्र शामिल होंगे

रायपुर, रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके अनुसार बीए, बीकाम, बीएससी, बीसीए की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं, जबकि एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए इतिहास समेत अन्य पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं अप्रैल में शुरू होंगी। पहली बार विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं। पहली पाली सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शुरू होगी। इससे पहले परीक्षाएं तीन पालियों में होती थीं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक बीए, बीकाम, बीएससी की द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पिछले दिनों आवेदन मंगवाए गए थे। इस बार लगभग एक लाख 35 हजार छात्रों ने आवेदन किया है।

विश्वविद्यालय की तरफ से जारी समय-सारिणी के अनुसार बीए, बीएससी की परीक्षाएं सबसे ज्यादा दिनों तक चलेंगी। बीए की परीक्षा पांच मार्च से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। बीएससी का पेपर पांच मार्च से शुरू होकर 15 मई तक होगा। अन्य परीक्षा बीकाम पांच मार्च से 29 अप्रैल, बीसीए की परीक्षाएं पांच मार्च से 25 अप्रैल तक होंगी। बीए, बीएससी की परीक्षाएं दो महीने से ज्यादा दिनों तक चलेंगी। एमए हिंदी 15 अप्रैल से आठ मई तक, एमए अंग्रेजी 10 अप्रैल से एक मई तक, एमए राजनीति विज्ञान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होंगी। इसी तरह एमए इतिहास 15 अप्रैल से सात मई तक, एमए अर्थशास्त्र 10 अप्रैल से एक मई तक और एमकाम 15 अप्रैल से 18 मई तक होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’