सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रायपुर आएंगी;चेट्रीचंड्र महोत्सव की शोभा यात्रा का करेंगी स्वागत

रायपुर, बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी रायपुर आ रही हैं। चेट्रीचंड्र महोत्सव के दौरान वह रायपुर में शोभायात्रा का स्वागत करती नजर आएंगी। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की खास दोस्त और एक्ट्रेस शामिल होंगी। 23 मार्च को ये कार्यक्रम आयोजित होगा। जयस्तंभ चौक पर यात्रा शाम 7 बजे के आस-पास पहुंचेगी।

सिंधी कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद कुकरेजा, ललित जैसिंघ ने बताया इस आयोजन में फिल्म एक्ट्रेस संगीता बिजलानी बतौर खास मेहमान शामिल होंगी। सिंगर कमलेश कपूर और मुंबई बिट्स बैंड की खास परफॉर्मेंस होगी। स्टेज को खास लाइट्स से सजाया जा रहा है। सिंधी एकेडमी अध्यक्ष राम गिडलानी,पार्षद अजीत कुकरेजा,अमर गिदवानी ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली हैं।

संगीता बिजलानी का सफर
‘त्रिदेव’ (1989), ‘विष्णु देवा’, (1991) और ‘युगांधर’ (1993) जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस संगीता बिजलानी रही हैं । 9 जुलाई 1960 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी संगीता ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से 1996 में शादी की और 2010 वे सेपरेट हो गईं। वैसे, इससे पहले उनकी शादी सुपरस्टार सलमान खान के साथ तय हो चुकी थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि यह शादी कैंसिल हो गई।

शादी टूटने के बाद भी दोनों जुड़े रहे और इनकी दोस्ती आज भी कायम है। हाल ही में एक इंटरव्यू में संगीता से इसी बारे में सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती इतनी मजबूत कैसे है? संगीता ने जवाब दिया, कनेक्शन कभी नहीं टूटते।

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर