पंकज; अंदाज है उनका गीतों सा,आवाज है उनकी गजल जैसी

गजल की दुनियां एक ऐसी दुनियां है जिसमे अगर उर्दू के कठिन शब्दो का शुमार हो जाए तो भाव  पल्ले नहीं पड़ती और गजल  न समझने वाली चीज हो जाती है। गजलकारो ने अपनी किताबे छपवाई तो कठिन शब्दो  को स्टार चिन्ह देकर नीचे अर्थ भी बताया।गजल गायकी में ऐसे  कठिन शब्दो के चलते आम श्रोता गजलों से 1980के दशक तक दूर ही रहता था।  मिर्जा गालिब देश के पहले गजल लेखक रहे जिनके गजलों को सभी गजल गायकों ने गाया । जगजीत सिंह ने कठिन गजलो को थोड़ा सरलीकरण किया लेकिन गजलों को आम आदमी तक पहुंचाने का काम किया तो रेशमी आवाज के धनी पंकज उधास ने।

1980 के दशक में आहट एल्बम के माध्यम से पंकज उधास आम श्रोताओं के बीच आए थे। शराब और इश्क  विषय उनका पसंदीदा गायन विषय रहा। उनकी गजले मयखानो की महफिलों को सजाती रही।”ये अलग बात है शाकी कि मुझे होश नही” गजल से  पंकज उधास हम लोगो के बीच आए थे। उसके बाद” ए गम ए जिंदगी कुछ तो दे  मशवरा”, “पैमाने टूट गए”, “थोड़ी थोड़ी पिया करो”,”उसको गले लगाना साकी” जैसे शुरूर वाली गजलो में पंकज उधास ने अपनी आवाज का नशा घोल दिया था।

 इश्क  हर गीत के पीछे की जान होती है। पंकज उधास की रेशमी आवाज ने इश्क को हमेशा जवान रखा।” निकलो न बेनकाब जमाना खराब है”, “मुझे आई न जग से लाज”, “आप जिनके करीब होते है वे बड़े खुशनसीब होते है”, “हुजूर आहिस्ता कीजे बाते”, “इश्क इंसान की जरूरत है”, सावन के सुहाने मौसम में इक नार मिली बादल जैसे गीतों में पंकज उधास ने दुनियां भर को इश्क करना सीखा दिया। 

पंकज उधास के गजलों के कैसेट का वो जादू था कि उनके जमाने में फिल्मों के गाने के कैसेट कम बिका करते थे। पंकज उधास ने अनूप जलोटा जैसे गजल गायकों को भजन की दुनियां में जाने पर मजबूर कर दिया था। ऐसा बहुत कम होता है कि गजल की गायकी फिल्मी गानों के बाजार को पीछे कर दे लेकिन पंकज उधास ने ऐसा कर के दिखाया था। पंकज स्टेज के जीवंत गजल गायक रहे,उनकी रेशमी आवाज  गजलो को खूबसूरत बना देती थी।

72साल की उम्र में पंकज उधास ने इस संसार के स्टेज को सुना कर गए। उनके गाए गीत का एक अंश उनके लिए” जो देखे उन्हे वो खो जाए,जो मिले वो शायर हो जाए,अंदाज है उसका गीतों सा आवाज है उनकी गजल जैसी”। कहते है कि गायक शरीर से भले ही जुदा हो जाता है लेकिन आवाज अमर रहती है। पंकज उधास की आवाज  हमेशा हमारे आस पास गूंजती रहेगी।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    उज्जैन,  उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल “मिस वर्ल्ड 2026” प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम पहुंची है । सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें…

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार