AIIMS; एलोपैथी के साथ योग में शोध को और अधिक प्रोत्साहित करने पर जोर,एम्स में एक दिवसीय कार्यशाला

रायपुर, योग पर और अधिक शोध और इसे एलोपैथी के साथ जोड़कर अनुसंधान की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने योग को भारतीय जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए इसके लाभ को शोध के माध्यम से प्रमाणित करने का आह्वान किया।

एम्स के आयुष विभाग और सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योग एंड नेचुरोपैथी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मिक्सड मैथ्ड्स रिसर्च इन योगा’ विषयक कार्यशाला का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा.) ने किया। उन्होंने कहा कि योग जीवनशैली के विभिन्न रोगों उच्च रक्तचाप, तनाव, अनिंद्रा आदि के उपचार और इनसे बचने में काफी हितकारी है। संयुक्त चिकित्सा पद्धती में योग और नेचुरोपैथी को एलोपैथी के साथ पूरक उपचार के रूप में प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में प्रमाणिक शोध और अनुसंधान की आवश्यकता बताई।

मुख्य अतिथि सीसीआरवाईएन के निदेशक डॉ. राघवेंद्र राव ने योग के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता डॉ. अमोल डोंगरे, एम्स, नागपुर और डॉ. विकास केसरी, कार्यकारी निदेशक, राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र, छत्तीसगढ़ शासन ने भी योग में शोध के बढ़ते महत्व के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यशाला में 300 से अधिक शोधार्थी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल और आयुष के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…