HEALTH; एसीआई के कैथलैब में रेडिएशन प्रोटेक्शन डिवाईस का उद्घाटन

रायपुर, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस कॉर्डियक इंस्टीट्यूट के कॉर्डियोलॉजी विभाग के अत्याधुनिक कैथलैब में स्थापित रेडिएशन प्रोटेक्शन डिवाईस एगनेस्ट का उद्घाटन आज गुरुवार को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया गया।

एचडीएफसी बैंक के सीएसआर गतिविधि परिवर्तन के अंतर्गत प्रदत्त यह रेडिएशन प्रोटेक्शन डिवाईस कैथलैब में कार्यरत डॉक्टर, नर्सिंग व पैरामेडिकल टीम की हानिकारक विकिरणों से रक्षा करेगा। विभागाध्यक्ष कॉर्डियोलॉजी विभाग डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने रेडिएशन प्रोटेक्शन डिवाईस के संबंध में जानकारी देेते हुए बताया कि एचडीएफसी बैंक के सीएसआर प्रभाग अरोह (एआरओएच) फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त यह प्रोटेक्शन सिस्टम कैथलैब में रेडिएशन के फैलाव एवं बिखराव को रोकता है। यह आधुनिक कैथलैब की एक अतिआवश्यक सुरक्षा कवच में से एक है। कैथलैब में प्रतिदिन कार्डियक इंटरवेंशनल प्रक्रिया एक्स रे मशीन की सहायता से की जाती है (एक्स रे गाइडेड प्रोसीजर)। पूरी टीम लम्बे समय तक यहां रहती है। ऐसे में पूरी टीम विकिरण के संपर्क में आती है। एगनेस्ट एक व्यापक, स्कैटर रेडिएशन (फैलने वाले विकिरण) सुरक्षा प्रणाली है जो पूरी तरह से आधुनिक कैथ लैब में रेडिएशन के फैलाव एवं बिखराव को रोकने में मदद करती है। इसे सीआर्म एक्स रे मशीन की गति एवं दिशा के अनुसार इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रोगी की दिशा के अनुसार सरलता से इधर उधर घूम सकता है। यह 91 प्रतिशत रेडिएशन से सुरक्षा देता है।

हर संभव सहयोग

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट ने बहुत ही कम समय में एक नया आयाम स्थापित किया है। डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने जिस जुनून के साथ एक लक्ष्य निर्धारित किया है उस लक्ष्य को पूरा करने में मैं उनके साथ हूं। आप सभी को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भविष्य में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर एवं अस्पताल के साथ-साथ एसीआई को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के लिए जो भी आवश्यक इंफ्रास्ट्रॅक्चर एवं मानव संसाधन की ज़रूरत होगी, उसे शासन उपलब्ध करायेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; जिला अस्पताल की लेटलतीफी ने ली मासूम की जान, सिविल सर्जन के खिलाफ FIR दर्ज

    राजनांदगांव,  बीते दिनों राजनांदगांव जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिला अस्पताल की लापरवाही से एक मां का जीवन संकट में पड़ गया था…

    BASLP; मेडिकल कालेज में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा बी.ए.एस.एल.पी. (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) प्रथम…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र