ACCIDENT;दुर्ग बस हादसे में अब तक 12 की मौत, 50 फीट गहरी खदान में गिरी थी बस, 12 लोगों की मौत, 10-10 लाख मुआवजा

 दुर्ग,  दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे 20 फीट गहरी खदान में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। मामले में बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से आक्रोशित अन्‍य कर्मचारियों ने कंपनी में काम बंद कर दिया है।

दुर्ग कलेक्‍टर ऋचा चौधरी के अनुसार घटना की मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। कंपनी ने मृतकों के स्‍वजनों को दस-दस लाख रुपये की मदद के साथ ही परिवार के एक सदस्‍य को नौकरी देने की बात कही है। कंपनी घायलों के उपचार का पूरा खर्च भी उठाएगी। इस हादसे में घायल 10 लोग रायपुर एम्‍स में भर्ती किया गया है। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शाम‍िल हैं।एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यह हादसा फैक्ट्री से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों को धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।

कुम्हारी, भिलाई 3 और रायपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस के अनुसार बस लौटने के दौरान खपरी रोड पर खदान पारा की एक मुरुम खदान में गिर गई। मौके पर एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी छावनी सीएसपी भिलाई नगर मौजूद हैं दुर्घटना कैसे हुई इस पर जांच की जा रही है, घायलों को प्राथमिकता से इलाज के लिए रवाना कर दिया गया है।

केडिया डिस्टलरी से स्टाफ को लेकर निकली हुई बस का खपरी कुम्हारी के पास मुरूम खदान में गिरने से दुर्घटना हो गया। इस बस में केडिया स्टाफ के लगभग 40 लोग सवार थे जो कि लगभग शाम 8:00 बजे के बाद अपनी ड्यूटी बाद बस में चढ़कर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कुम्हारी के निकट बस अनियंत्रित होकर उक्त खड्डे में लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी। जिसमें 11 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है एवं अन्य लोग घायल हैं। दुर्ग में मजदूरों से भरी बस के खदान में पलट जाने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। बस में फंसे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

मृतकों के नाम

  1. शांति बाई देवांगन पति स्व बिहारी लाल 65 वर्ष महामाया वार्ड नंबर 3
  2. सत्यनिशा पति अभय 45 वर्ष रामनगर कुम्हारी
  3. कौशल्या निषाद रामनगर कुम्हारी
  4. राजू ठाकुर
  5. जीवंत पांडे ,रिसाली
  6. मनोज ध्रुव
  7. विक्कू भाई पटेल
  8. कृष्णा
  9. रामबिहारी यादव शास्त्री नगर भिलाई
  10. कमलेश धृतलहरे पिता तुलसी धृतलाहरे सेक्टर 4 भिलाई
  11. पुष्पा देवी पटेल पति फूलचंद पटेल उम्र 50वर्ष खुर्सीपार
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर