RESULT;छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख तक आ सकते हैं परिणाम

रायपुर, सीजी बोर्ड यानि छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10 मई तक 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 घोषित कर सकता है। जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि सीजीबाएसई की तरफ से बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो छत्‍तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किए गए। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को समाप्‍त हुई। जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च हुई। बोर्ड परीक्षा अन्य सालों की तुलना में इस बार जल्द ही समाप्त हो गया। बोर्ड परीक्षा जल्‍द खत्‍म होने के साथ ही इस बार मार्च में मूल्‍याकंन भी शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक मूल्‍यांकन की प्रक्रिया पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

10वीं में इस बार तीन लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। इसी तरह 12वीं में दो लाख 55 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूसरी ओर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा। रिजल्ट के अनुसार वे कालेज का चयन या अन्य तरह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…