PERSONALITY;कौन हैं काव्या मारन? मिस्ट्री गर्ल के नाम से हैं मशहूर, अब क्यों हो रही वायरल?

हैदराबाद, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबलों के दौरान नारंगी ड्रेस पहने काव्या मारन को आपने कई बार देखा होगा। वह अपनी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती हुई अक्सर दिखाई देती हैं।

हाल में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद वह स्टेडियम में डांस करती हुई दिखाई देती हैं। काव्या क्रिकेट लवर के साथ साथ अच्छी स्कॉलर भी हैं। आखिर काव्या मारन हैं कौन? जो हमेशा हैदराबाई सनराइजर्स टीम के साथ रहती हैं।

काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मालकिन हैं। काव्या का जन्म 6 अगस्त, 1992 को चेन्नई में एक अमीर व्यवसायी परिवार में हुआ था। उनके पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। चेन्नई के स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने चेन्नई स्थित स्टील स्टेला मारिस कॉलेज में दाखिला लिया और कॉमर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद काव्या अपनी आघे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चली गईं। वहां उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से संबद्ध लियानार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए में डिग्री हासिल की।

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत वापस लौट आईं और अपने पारिवारिक व्यवसाय सन टीवी नेटवर्क में शामिल हो गईं। काव्या मारन को 2019 में सन टीवी नेटवर्क के डायरेक्टर्स पैनल में शामिल किया गया गया था। काव्या मारन की क्रिकेट में गहरी रुचि है। आईपीएल में खिलाड़ियों के ऑक्शन में जिस तरह से वह बोली लगाती हुई दिखाई देती हैं उससे यह पता चलता है कि टीम के लिए खिलाड़ियों की चयन में उनकी अहम भूमिका होती है। काव्या मारन का परिवार सिर्फ बिजनेस से जुड़ा नहीं है, उनके परिवार का राजनीतिक प्रभाव भी है। काव्या के दादा, मुरासोली मारन, पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री थे और उनके चाचा दयानिधि मारन केंद्रीय मंत्री थे। रिपोर्ट के अनुसार, काव्या की अनुमानित संपत्ति लगभग 409 करोड़ रुपये है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश