MOU;नई तकनीक के विकास के लिए AIIMS और IIT इंदौर के मध्य एमओयू

रायपुर, नई तकनीक के विकास के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और आईआईटी इंदौर के मध्य सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसकी मदद से नई मेडिकल तकनीक पर शोध और अनुसंधान किया जाएगा। पहले चरण में एम्स को इस प्रकार की किट प्रदान किए जाने का प्रस्ताव है जिनकी मदद से मेडिकल, नर्सिंग और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आसानी के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

एम्स की ओर से कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) और आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अमनदीप श्रीवास्तव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। श्री जिंदल ने बताया कि एमओयू की मदद से दोनों संस्थानों के मध्य शैक्षणिक आदान-प्रदान सुगम हो सकेगा। इससे नई तकनीक के विकास, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, शोध और अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सामाजिक कार्यों में नई पहल संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इसकी मदद से संयुक्त शोध परियोजनाओं पर कार्य करके नई तकनीक विकसित करने का प्रस्ताव है जिसकी मदद से विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का आसानी के साथ मुकाबला किया जा सकता है।

एमओयू के पहले चरण में एम्स को ऐसे सिम्युलेटर और किट प्रदान किए जाने की योजना है जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। इनकी मदद से प्रारंभिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एमओयू के कार्यान्वयन के लिए ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस अवसर पर अधिष्ठाता (शोध) प्रो. सरिता अग्रवाल और सीईओ आदित्य व्यास भी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; दुर्लभ इच्थियोसिस हाइस्ट्रीक्स से पीड़ित 14 वर्षीय बच्ची की एम्स रायपुर में बहु-विषयक उपचार

    0 त्वचा रोग विभाग के नेतृत्व में बाल रोग, जेनेटिक्स, पोषण और सामाजिक सेवा विशेषज्ञों की संयुक्त देखरेख में उपचार रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में दुर्लभ जन्मजात…

    ME; इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

    रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंटर्न्स…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार