Voting; छत्‍तीसगढ़ की सात सीटों पर सुबह 9 बजे तक 13.24%मतदान, रायगढ़ सबसे आगे,रायपुर पिछड़ा

 रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की सात सीटों पर सात मई को दिग्गजों के बीच तीसरे चरण का महामुकाबला होगा, जिसमें प्रदेश के 1.39 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेंगे। तीसरे चरण की महत्वपूर्ण सीट रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़,जांजगीर-चांपा व सरगुजा में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों के बीच टक्कर देखने को मिलेगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 13.24 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आकड़े के अनुसार बिलासपुर में 10.38 फीसदी, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 13.96 फीसदी, जांजगीर चांपा में 12.85 फीसदी, कोरबा में 15.54, रायगढ़ में 18.05 फीसदी, रायपुर में 9.78 औऱ सरगुजा में अबतक 13.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

रायपुर में मतदान धीमा, धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 14.11% वोटिंग

Raipur Lok Sabha Election 2024 LIVE: तीसरे चरण में रायपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। छत्‍तीसगढ़ की सात सीटों पर हो रही वोटिंग में दो घंटे में रायपुर में सबसे कम 9.78 प्रतिशत वोटिंग हुई। रायपुर लोकसभा सीटों पर नजर डालें तो अब तक अभनपुर-6.60%, आरंग-6.58%, बलौदाबाजार-12.20%, भाटापारा-13.11%, धरसींवा-14.11%, रायपुर ग्रामीण-9.12%, रायपुर शहर उत्‍तर-6.67%, रायपुर शहर दक्षिण-10-21% और रायपुर शहर पश्चिम-8.45 फीसद वोटिंग हुई।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 18 फीसदी मतदान, 8 विधानसभा में मतदान प्रतिशत

Raigarh Lok Sabha Election 2024 LIVE:  रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र -2 रायगढ़ संसदीय क्षेत्र धरमजयगढ़ विधानसभा में 19.20 प्रतिशत, लैलूंगा 20.29 प्रतिशत,खरसिया 18.49 जशपुर, 19.72, कुनकुरी 20.03 पत्थलगांव 17.73 तथा सारंगढ़ 14.84 प्रतिशत हुआ है। इस तरह 9 बजे तक प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान का रिकार्ड रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन रायगढ़ में 18.05 प्रतिशत के साथ दर्ज हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां