POLITICS; ‘आखिर चौकीदार ने टेम्पो को क्यों नहीं रोका’, PM Modi के अंबानी-अदाणी वाले बयान पर खरगे ने कसा तंज,

 पटना, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और आरएसएस को जहर बताया है तथा इससे लोगों को दूर रहने की अपील की है, ताकि संविधान बचा रहे।खरगे ने कहा कि जहर है या नहीं, इसे जानने के लिए भी अगर एक बार और चखा तो सब समाप्त हो जाएगा। भाजपा को अगर इस बार सत्ता दी, तो देश का संविधान समाप्त हो जाएगा। यह चुनाव संविधान बचाने का है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।चुनावी सभाओं में खरगे ने अपना और नरेन्द्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह मजदूर का बेटा होते हुए 11 बार लोकसभा चुनाव जीते। आज राज्यसभा सदस्य हैं। चाय वाले का बेटा होकर मोदी प्रधानमंत्री बने। यह संविधान की ताकत है कि कोई भी प्रधानमंत्री या सांसद बन सकता है। जब संविधान या लोकतंत्र नहीं रहेगा तो सब खत्म हो जाएगा। इसलिए भाजपा को हराना है।

मोदी को बताया झूठों का सरदार

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को झूठों का सरदार बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरी और 15-15 लाख रुपये सभी लोगों के खाते में देने की बात कही थी। क्या वह वादा पूरा हुआ?

उन्होंने कहा, अब मोदी एक और काम कर रहे हैं। वह सुबह-शाम सोनिया, राहुल और प्रियंका को गालियां दे रहे हैं। कभी-कभी मुझे भी दे रहे हैं। यह इसलिए कि वह चुनाव हार रहे हैं। तीन चरणों के चुनाव में वह हार चुके हैं। चौथे चरण में भी हम उन्हें हरा रहे हैं।

खरगे ने कहा कि हम सत्ता में आएंगे तो, जो पांच गारंटी दे रहे हैं उसे पूरा करेंगे। जाति आधारित गणना के बाद देखा जाएगा कि किसके पास नौकरी, जमीन, संपत्ति नहीं है। इस आधार पर कानून बनेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी इसके बारे में कहते फिर रहे हैं कि कांग्रेस आपके घर का एक्सरे करेगी। आपकी संपत्ति छीन लेगी। वह यहां तक कह रहे कि दो भैंस हुई तो एक मुस्लिम को दे देगी। देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसी बातें कही जा रही। भाजपा और आरएसएस देश को बांट रहे। इसे बचाकर रखना है।

अदाणी-अंबानी वाले बयान पर किया पलटवार

खरगे ने कहा कि पहली बार मोदी ने अंबानी और अदाणी के काला धन की बात कही। वह बोल रहे कि अंबानी और अदाणी से कांग्रेस को ट्रक में भर-भरकर रुपये भेजे जा रहे हैं।

खरगे ने तंज भरे अंदाज में प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि अगर ऐसा है तो आखिर चौकीदार ने टेम्पो को क्यों नहीं रोका? मोदी जी आप प्रधानमंत्री हैं, ईडी और सीबीआइ को क्यों नहीं लगाते।

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार आने पर आपका आरक्षण खत्म हो जाएगा। देश में फिर एक मनु पैदा हो जाएगा। आप फिर गुलामी चाहते हो तो मोदी को वोट दीजिए।

भाजपा को हराने वाला नंबर आइएनडीआइए के पास

पटना में प्रेसवार्ता में खरगे ने कहा कि भाजपा को हराने वाला नंबर आइएनडीआइए के घटक दलों के पास है। नरेन्द्र मोदी इस बार सरकार नहीं बना पाएंगे। अबकी बार चुनाव में किसान, महिला और मजदूरों की परेशानी नरेन्द्र मोदी को परेशान कर रही है।खरगे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी हिंदू-मुस्लिम करके जनता को बांट रहे हैं। वह मुद्दों पर नहीं बल्कि मटन, मछली, मंगलसूत्र की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार आई तो जिन लोगों पर ईडी, इनकम टैक्स व अन्य एजेंसियों द्वारा सताने के लिए केस किया गया है या चुनाव को प्रभावित करने के लिए केस किया गया है, उन सभी को जांच कर वापस लिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां