CONTROVERSY;केंद्रापड़ा सांसद की और बढ़ी मुश्किलें! कोर्ट ने पुलिस को दिया ये निर्देश, अब क्या होगा अगला कदम?

 कटक, केंद्रापड़ा सांसद अनुभव महांति की मुश्किलें खत्म नहीं हुई है। उनके खिलाफ 19 दिसंबर 2020 को पत्नी बर्षा प्रियदर्शनी ने कटक पुरीघाट थाने में जो मामला दर्ज किया था, उस मामले में सोमवार को सांसद और विधायकों के लिए मौजूद विशेष जेएएफसी अदालत ने सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी परवाना जारी किया है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान अनुभव महांति की ओर से अदालत में एक टाइम पिटीशन उनके वकील के द्वारा की गई, लेकिन अदालत ने उसे खारिज करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है। उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी परवाना जारी करने के लिए कटक पुरीघाट थाना पुलिस को निर्देश दिया है।

इतना ही नहीं, उनके अन्य दो सहयोगी सुजीत दलेई और खगेंद्र प्रसाद साहू पर भी गैर जमानती गिरफ्तारी परवाना जारी करने के लिए अदालत ने निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, सांसद अनुभव महांति के पत्नी बर्षा प्रियदर्शनी ने कटक पुरीघाट थाने में भादवि धारा 498(क), 341, 506, 509,109, 34 के तहत मामला दर्ज किया था। उस मामले में उनके खिलाफ पिछले 10 मई को आरोप तय किया जाना था, लेकिन उस दिन अनुभव ने अधिक समय मांगते हुए अदालत में एक टाइम पिटीशन दाखिल किया था।

सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें मोहलत दिया और 13 मई को सुनवाई के लिए तारीख तय किया गया था। हालांकि, मई 13 को भी अनुभव के वकील फिर से अदालत में टाइम पिटीशन दाखिल किया, लेकिन जेएमएफसी अदालत के न्यायाधीश शुभंकर बल ने टाइम पिटीशन खारिज कर दिया और अनुभव मोहंती और उनके अन्य दो सहयोगियों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी परवाना जारी करने के लिए कटक पुरीघाट थाना पुलिस को निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई आगामी मई 23 तारीख को तय की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा