Scholarship; छात्रा को 122 करोड़ की स्कॉलरशिप, 231 यूनिवर्सिटीज ने दिए पढ़ने के ऑफर

 वाशिंगटन, एजेंसी, किसी को एक या दो यूनिवर्सिटी से पढ़ने के ऑफर आते हैं तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. अमेरिका की स्टूडेंट को 231 यूनिवर्सिटीज ने 15 मिलियन डॉलर (करीब 122 करोड़ रुपये) की स्कॉलरशिप का ऑफर दिया है. जॉर्जिया की रहने वाली 18 साल की मैडिसन क्रॉवेल ने एबीसी न्यूज से कहा कि उनकी यह सफलता दूसरों को यह दिखाने की इच्छा से प्रेरित है कि वे अपने सपने के कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. मैडिसन ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए हाई प्वाइंट यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैरोलिना को चुना है.

मैडसिन क्रॉवेल 18 मई को लिबर्टी काउंटी हाई स्कूल से ग्रेजुएट होने वाली हैं. उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए सैकड़ों अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में आवेदन किया था. जिसमें से उन्होंने हाई प्वाइंट को चुना. क्रॉवेल ने बताया कि हाई प्वाइंट को चुनना मेरे सबसे अच्छे निर्णयों में से एक है. वह यहां फिजिकल थेरेपी में डॉक्टरेट करेंगी.

मिडिल स्कूल से ही पेरेंट्स कर रहे थे कॉलेज की तैयारी

क्रॉवेल ने कहा कि मैं लिबर्टी काउंटी के बच्चों को दिखाना चाहती हूं कि आप उन स्कूलों में भी प्रवेश पा सकते हैं, जिनके बारे में आपको लगता है कि वे आपकी पहुंच से बाहर हैं. बता दें कि लिबर्टी काउंटी अमेरिका की गरीब काउंटी में से एक है. लिबर्टी काउंटी में रहने वाले 69000 में से करीब 14 फीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे के हैं. एबीसी न्यूज के अनुसार क्रॉवेल के माता-पिता डेलैंडो लैंगली और मेलिसा लैंगली उन्हें कॉलेज भेजने की तैयारी तब से कर रहे थे, जब वह मिडिल स्कूल में थीं. उनके पेरेंट्स अक्सर ही यूनिवर्सिटी कैंपस विजिट कराते थे.

कई यूनिवर्सिटीज ने खारिज किए आवेदन

क्रॉवेल ने सैकड़ों अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था. जिसमें से 231 ने आवेदन स्वीकार किया. हालांकि कई यूनिवर्सिटीज ने उनके आवेदन खारिज भी किए. जिसमें कोलोराडो कॉलेज, टुलाने यूनिवर्सिटी और चैपल हिल स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना शामिल हैं.

अमेरिकी स्टूडेंट्स करते हैं स्कॉलरशिप के लिए आवेदन

अमेरिका में स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए काफी हद तक स्कॉलरशिप पर निर्भर हैं. इसलिए वह सैकड़ों यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करते हैं. यूनिवर्सिटीज उन्हें उनके कोर्स के अनुसार स्कॉलरशिप ऑफर करती हैं. जिसमें से स्टूडेंट्स अपनी मनपसंद यूनिवर्सिटी चुनते हैं. हालांकि मैडलिन क्रॉवेल को हाई प्वाइंट यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैरोलिना ने कितनी स्कॉलरशिप ऑफर की, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश