Study In UK; ब्रिटेन में पढ़ने के लिए 10.41 लाख की स्कॉलरशिप, 71 यूनिवर्सिटीज कर रहीं ऑफर

लंदन, एजेंसी, ब्रिटेन में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए एक स्कॉलरशिप पाने का मौका है. ब्रिटिश काउंसिल ने ऑटम 2024 के लिए ग्रेट स्कॉलरशिप्स (GREAT Scholarships) 2024 की घोषणा की है. यह स्कॉलरशिप यूके सरकार के ग्रेट ब्रिटेन कैंपेन की पार्टनरशिप से शुरू की गई है. ग्रेट स्कॉलरशिप्स के अंतर्गत भारत समेत 15 देशों के पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स की 10.41 लाख रुपये (10,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड) तक की फीस कवर होगी. ब्रिटिश काउंसिल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड की की 71 यूनिवर्सिटीज 210 स्कॉलरशिप ऑफर कर रही हैं.

यूके की ग्रेट स्कॉलरशिप में एक साल के फुल टाइम पीजी प्रोग्राम की फीस कवर होगी. अगर पीजी प्रोग्राम दो साल का है तो फर्स्ट ईयर की फीस कवर होगी. इस स्कॉलरशिप के लिए सबसे पहली शर्त है कि स्टूडेंट्स को भारत, चीन, इंडोनेशिया, तुर्की, मलेशिया या थाइलैंड जैसे किसी देश का नागरिक होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए ब्रिटिश काउंसिल की वेबसाइट britishcouncil.in/study-uk/scholarships/great-scholarships पर विजिट किया जा सकता है.

ग्रेट स्कॉलरशिप के लिए योग्यता

-भारत के किसी इंस्टीट्यूशन से ग्रेजुएशन की डिग्री ली होनी चाहिए.
-जिस फील्ड में स्टडी करना है उसमें काम का अनुभव हो या इंट्रेस्ट साबित करना होगा.
-TOEFL, IELTS, PTE जैसे इंग्लिश प्रोफिसिएंसी टेस्ट पास होना चाहिए.
-ऐसे पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन, जो सितंबर में शुरू हो.

स्कॉलरशिप के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

पूर्व निर्धारित मानदंडों के अनुसार ब्रिटिश काउंसिल द्वारा स्थापित एक पैनल प्रत्येक आवेदन का रिव्यू करेगा और उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

कैसे करना है आवेदन

ग्रेट स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन संबंधित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर करना होगा. इन यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की डेडलाइन अलग-अलग हो सकती है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश