UPI ;नो टेंशन,अब बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट, इसका इस्तेमाल ऐसे करें

नई दिल्ली,एजेंसी, आज कल लोग छोटे-छोटे कामों के लिए डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। लोगों के बीच यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) यूपीआई को लगातार अपडेट कर रहा है। जिससे यूजर्स को बेहतर सुविधा मिल सके। अब इसमें लेटेस्ट अपडेट यूपीआई लाइट है। इसे बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां तक की कीपैड वाले मोबाइल फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्राहकों को यूपीआई लाइट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह ऑन-डिवाइस वॉलेट फीचर पर काम करता है। इसमें ग्राहक बिना इंटरनेट के छोटी रकम ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई लाइट का इस्तेमाल भीम एप, पेटीएम और फोनपे पर किया जा सकता है। यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करके 24 घंटे में चार हजार रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। लेनदेन की संख्या की कोई लिमिट नहीं है। यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करते समय ग्राहकों को 6 या 4 अंकों के पिन की जरूरत होती है। हालांकि यूपीआई लाइट में बिना पिन के पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। यह सेवा कम या खराब नेटवर्क में भी काम करती है।

BHIM एप पर यूपीआई लाइट कैसे एक्टिवेट करें

– भीम एप पर यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एप खोलें। यूपीआई लाइट एक्स बैलेंस ऑप्शन पर जाएं।

– इसके बाद ऑफलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए परमिशन बॉक्स पर क्लिक करें। फिर Enable Now पर क्लिक करें। फिर आपको अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में पैसे जोड़ने होंगे। फिर Enable UPI Lite X पर क्लिक करें।

– अब आप यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेटीएम पर यूपीआई लाइट कैसे एक्टिवेट करें

– सबसे पहले पेटीएम एप खोलें। होम स्क्रीन पर यूपीआई लाइट एक्टिवेट ऑप्शन पर जाएं।

– अपना बैंक खाता चुनें जिसे आप UPI Lite के साथ पैसे एड करने के लिए लिंक करना चाहते हैं।

– वॉलेट में पैसा जमा करने के लिए रकम डालें।

– UPI Lite अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल पिन वेरिफाई करें।

– इसके बाद आपका यूपीआई अकाउंट चालू हो जाएगा। पैसे एड करके बिना पिन डाले भुगतान कर सकेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’