POLITICS; पार्क की जमीन के व्यवसायीकरण के विरोध में धरने पर बैठे महापौर, भाजपा पार्षदों ने ढेबर के खिलाफ मोर्चा

 रायपुर, नगर निगम में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी गर्माहट शुरू हो गई है। बुधवार को भाजपा पार्षदों ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ मोर्चा खोला और निगम मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया तो वहीं गुरुवार को महापौर ढेबर और उनके एमआइसी सदस्यों ने उद्यान की जमीन का व्यवसायीकरण के विरोध में भाजपा शासन के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठ गए।जानकारी के मुताबिक, राष्ट्र कवि डा. मैथिलीशरण गुप्त के नाम से बने तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ा जा रहा है और व्यवसायीकरण के उपयोग में लाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर श्रीगहोई वैश्य समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। उनके साथ वहां के स्थानीय लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इसकी जानकारी मिलने पर महापौर एजाज ढेबर और उनके एमआइसी मेंबर भी मौके पर पहुंचे।

महापौर ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। निगम इस गार्डन का कैसे व्यवसायीकरण कर रहा है। मैं इसे व्यवसायिक उपयोग के लिए डेव्हलप नहीं करने दूंगा। इसे लेकर नागरिकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि जब महापौर को ही मामले की जानकारी नहीं है तो निगम द्वारा कार्य के लिए अनुमति कैसे दी गई। उससे भी बड़ी बात यह रही कि महापौर खुद धरने पर बैठ गए।

इसके बाद सवाल उठा कि महापौर के कार्यकाल में ही तो गार्डन को निजी हाथों में सौंपा गया है। इसे लेकर एमआइसी सदस्यों ने कहा कि हमने अनुमति नहीं दी, शासन का ही प्रस्ताव था, हालांकि कुछ स्थानों के लिए था। जानकारी के मुताबिक यह उद्यान आरडीए की संपत्ति है।

इसे मेंटेन करने आरडीए ने निगम को और निगम ने गुप्त समाज को दिया हुआ है। यहां समाज कवि की प्रतिमा लगातार हर वर्ष सभाएं आयोजित करता है। बीते दो दिनों से यहां कुछ मशीनें लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर किया जा रहा था। इस दौरान कुछ पेड़ भी काटे गए। इसके बाद वैश्य समाज के लोग विरोध में उतर आए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONGRESS; निचले स्तर पर संगठन विस्तार जारी,दीपक बैज बोले-31 मार्च तक सांगठनिक ढांचा तैयार होगा

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 को कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन का वर्ष घोषित…

    BJP; आलोक श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम