RAID;रिश्‍वतखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, ACB ने लाखों रुपये घूस लेते तीन अफसरों को पकड़ा

रायपुर, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छत्‍तीसगढ़ में चार जगहों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई की। पांच आरोपी रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ पकड़े गए। इनमें कोंडागांव में जल संसाधन विभाग के ईई टीआर मेश्राम, बिलासपुर में राजस्व विभाग की भू अर्जन शाखा के आरआइ संतोष देवांगन व रायगढ़ में घरघोड़ा के डिप्टी रेंजर मिलन भगत शामिल हैं।

50 हजार की घूस लेते सिंचाई इंजीनियर पकड़ा गया

कोंडागांव में ठेकेदार तुषार देवांगन की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया। कार्यपालन अभियंता (ईई) टीआर मेश्राम को रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। मेश्राम ने माकड़ी ब्लाक के ओटेंडा में एनीकट के कार्य की समय सीमा बढ़ाने के लिए सात लाख रुपये मांगे थे। मेश्राम को कोंडागांव की विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

शिकार के आरोपी से ली घूस, डिप्टी रेंजर धराया

डिप्टी रेंजर घरघोड़ा रेंज मिलन भगत ने जंगली मुर्गे के शिकार के आरोपी जगमोहन मांझी से तीन हजार रुपये लिए थे पांच हजार की और मांग कर रहा था। मामले की शिकायत एसीबी बिलासपुर से की गई थी। टीम ने पांच हजार रुपए लेते हुए आरोपी डिप्टी रेंजर मिलन भगत को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रविधान के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एक लाख की घूस लेते आरआइ रंगे हाथों गिरफ्तार

बिलासपुर में एसीबी की टीम ने तहसील कार्यालय में आरआई संतोष देवांगन को किसान से काम के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जूना बिलासपुर निवासी संतोष देवांगन की मौजूदा पोस्टिंग फिलहाल भूअर्जन शाखा में है। एसीबी को शिकायत मिली थी मुआवजे से संबंधित प्रकरण के लिए संतोष देवांगन किसान से रुपये मांग रहा था। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को कार्यालय से ही रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

तोरवा स्थित जमीन का सीमांकन करने राजस्व निरीक्षक ने शिक्षक से दो लाख 50 हजार रुपये की मांग की। शिक्षक ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी। एसीबी ने शिकायत की तस्दीक के बाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर आरआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरआई से एक लाख रुपये जब्त किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर हड़पी जमीन, तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार पर FIR दर्ज

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में जमीन फर्जीवाड़े के एक पुराने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया…

    MURDER; बेवफाई के संदेह में प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, फिर शव को तालाब में फेंका, प्रेमी गिरफ्तार

    रायपुर,  राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र