POLITICS; ‘केजरीवाल कांग्रेस को, राहुल गांधी AAP को देंगे वोट’

 नई दिल्ली, आंख की सर्जरी कराने के बाद यूके से देश लौटने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली चुनावी बैठक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक दिलचस्प चुनाव है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे और राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे।

दक्षिण दिल्ली में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा, “मैं यहां अपने भाई का समर्थन करने के लिए आया हूं, न केवल इसलिए कि वह एक अच्छा इंसान है बल्कि इसलिए भी कि यह चुनाव देश को, संविधान को बचाने के लिए है। इसलिए आपके बच्चों का भविष्य आपके वोट पर निर्भर करता है।

“आप सांसद ने रैली में कहा, “अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने आपको बहुत फायदा पहुंचाया है। दिल्ली में जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी है, हर परिवार हर महीने करीब 18000 रुपये की बचत कर रहा है। निजी स्कूलों द्वारा ली जाने वाली 10000 रुपये तक की फीस बच गई और आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूलों को आलीशान निजी स्कूलों से बेहतर बनाया। आपका बिजली बिल जीरो आता है, जो पहले 2500-3000 रुपये तक होता था।”

बता दें कि ऐसे समय में जब पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी से जूझ रही थी, लंबे समय तक उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठ रहे थे। इसे लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया था कि चड्ढा को आंखों की गंभीर बीमारी हो गई है जिससे अंधापन हो सकता है।

दिल्ली में 25 मई को होगा मतदान

चड्ढा रविवार को भाजपा मुख्यालय के पास आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में भी मौजूद थे। चड्ढा ने कांग्रेस-आप गठबंधन की जोरदार जीत का भरोसा जताते हुए कहा, “मुझे विश्वास है कि इस बार हम दक्षिणी दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगे” उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा और नतीजे चार जून को आएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; काकरोच प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ में युवाओं पर भाजपा- कांग्रेस की नजर, भाजपा ने शुरु किया सदस्यता अभियान

    2 लाख युवाओं को जोड़ने “ज्वॉइन बीजेवायएम” सदस्यता अभियान शुरु, राहुल टिकरिहा का दावा- 7 दिनों में 18,846 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की रायपुर, काकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में…

    BJP; पूर्व मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर ओडिशा बीजेपी में खलबली,समर्थक हुए सक्रिय,राजधानी में जोरदार स्वागत

    नारायण भोई भुवनेश्वर, सीजेपी आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे से दिल्ली से लेकर उडीसा तक हलचल मची है। ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान समर्थकों का मानना…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र