JOB;छत्‍तीसगढ़ पुलिस में डेढ़ हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी

रायपुर,  पुलिस विभाग में डेढ़ हजार से अधिक अलग-अलग पदों पर भर्ती होना है। भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता हटने के बाद शुरू होने की संभावना है। इसमें एसआइ, एएसआइ, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनके अलावा तकनीकी पोस्ट भी है। तकनीकी का उपयोग कर हो रही साइबर घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ज्यादा ध्यान दे रहा है। इस वजह से प्रदेश में नए साइबर क्राइम कार्यालय खोलने का प्रस्ताव है। राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर में चार नए उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम कार्यालय खोले जाएंगे। इनमें प्रतिनियुक्ति और नई भर्तियों के आधार पर 25 से ज्यादा पद भरे जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर चार जिले जैसे रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा और कवर्धा में भी नए साइबर थाने बनाए जाएंगे। हर थाने में नए स्टाफ की भर्तियां होगी। साइबर थानों में एसआइ के 12, एएसआइ और प्रधान आरक्षक के 20-20 और आरक्षक के 96 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकलने की संभावना है।

इसी तरह पांच जिले, राजनांदगांव, कबीरधाम, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर में नए महिला थाने बनाए जाएंगे, जिसके लिए 300 से अधिक पदों पर भर्तियां होगी। इनमें निरीक्षक के पांच, एसआइ के 10, एएसआइ के 20, प्रधान आरक्षक के 45 और आरक्षक के 220 से अधिक पोस्ट पर वैकेंसी निकाली जाएगी। यही नहीं छत्तीसगढ़ पुलिस अश्ववाहनी में भी 50 पदों पर नई भर्तियां निकालने की तैयारी है। इसमें पशु चिकित्सक, प्लाटून कमांडर, सहायक प्लाटून कमांडर, आरक्षक, प्रधान आरक्षक जैसे पद भी रहेंगे।

पुलिस विभाग डायल 112 में सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती होना है। जानकारी के मुताबिक एक हजार से ज्यादा पदों पर नई भर्ती होनी है। जिसमें ग्राउंड ड्यूटी के अलावा तकनीकी पद भी रहेंगे। प्रधान आरक्षक ग्राउंड ड्यूटी के 140 से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी निकलेगी। वहीं सात सौ से ज्यादा ग्राउंड ड्यूटी आरक्षक के पद भी निकाले जाने है। आरक्षक दूरसंचार के सौ पद भी रहेंगे। पुलिस विभाग की ओर से शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा ली जाएगी। जबकि लिखित परीक्षा व्यापमं से होने की संभावना है। वहीं कुछ पोस्ट प्रतिनियुक्ति और प्रमोशन के आधार पर भी भरे जाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर