GOOGLE MAP; घूमने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे चार लोग, नदी में जा गिरी कार

कोट्टायम, एजेंसी,  गूगल मैप आजकल लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। जब भी लोगों का कहीं का रास्ता नहीं पता होता तो वो गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। वहीं केरल में गूगल मैप का इस्तेमाल करना लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गया।दरअसल हैदराबाद से केरल आया लोगों का ग्रुप घूमने के लिए मैप का इस्तेमाल कर रहा था। इस दौरान गलत रास्ता मिलने की वजह से लोगों की गाड़ी केरल के कुरुप्पनथारा जिले के पास एक नदी में जा गिरी।

ये घटना कल रात की है जब एक महिला समेत चार सदस्यों का ग्रुप अलाप्पुझा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है, जिस सड़क पर वो ट्रैवल कर रहे थे, वह भारी बारिश के कारण नदी के पास बह रहे पानी से ढक गई थी। वो इस रास्ते से बिल्कुल अनजान थे तो हर कदम पर गूगल मैप का सहारा ले रहे थे। लेकिन गलत जानकारी मिलने और तेज बारिश की वजह से उनकी गाड़ी नदी में जा गिरी।

गाड़ी को निकालने की कोशिश में जुटी पुलिस

इन सब में लेकिन राहत की बात ये रही कि मौके पर आस-पास के लोग और पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद ट्रैवल करने वाले ग्रुप को बचा लिया गया, लेकिन उनकी गाड़ी पूरी तरह नदी में डूब गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के पास मौजूद कडुथुरुथी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पूरे हादसे का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि गाड़ी को निकालने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया केरल में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं,ये पहली ऐसी घटना नहीं हैं।

दो जवान डॉक्टर्स ने गंवाई थी जान

पिछले साल अक्टूबर के महीने में भी केरल से इस तरह का मामला सामने आया था। मालूम हो कि,दो यंग डॉक्टर्स इस हादसे का शिकार हो गए थे। वो कहीं जाने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे, जिस वजह से उनकी गाड़ी नदी में जा गिरी और दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो गई।इसके बाद केरल पुलिस ने मानसून के मौसम के दौरान सख्त नियम लागू कर दिए थे और गूगल मैप का इस्तेमाल करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात