आईपीएल चैंपियन;सन राइस होगा या नाइट राइडर्स होंगे

दंगल फिल्म में एक प्रेरणास्पद डायलॉग है याद रखना दुनियां हमेशा एक नंबर को याद रखती है दो नंबर को नहीं, याने विजेता ही विक्ट्री स्टेंड में खड़ा होता है और जय जय भी उसी की होती है। ये बात जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है। खेल में भी कोई  खिलाड़ी या टीम के लिए भी ये बात मायने रखती है।

आज चिन्नास्वामी स्टेडियम  चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग का  फाइनल  कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद  के बीच होना तय हो गया है। ये भी तय है कि मौसम खलनायकी करेगा तो एक दिन सुरक्षित है लेकिन अगर सुरक्षित दिन भी खराब मौसम के  भेंट चढ़ जाता है तो कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में पहले स्थान (फिर एक नंबर) पर रहने के कारण विजेता हो जायेगी।

दर्शक हमेशा ये चाहते है कि फैसला प्रदर्शन के आधार पर हो भले ही कोई भी जीते। इसलिए उम्मीद किया जाना चाहिए कि  खेल होगा और जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। क्रिकेट को  game  of indefinate याने अनिश्चितता का खेल माना जाता है। शानदार प्रदर्शन करते करते दो तीन विकेट क्या गिरे या 20- 30 रन क्या ज्यादा बने, खेल पलट जाता है। प्ले ऑफ के पहले दो मैच में दूसरी पारी खेलने वाली टीम जीत गई तो प्लेऑफ के दूसरे मैच में क्या हुआ?

 इस बार का आईपीएल दूसरे संस्करण की तुलना में जुदा रहा। एक तरफ 200-220 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं रहा लेकिन पहले  दो प्लेऑफ में159 और172 रन के कम स्कोर के चलते पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम हार गई तो आखिर प्ले ऑफ में 175 रन भी राजस्थान रॉयल्स नही बना पाईं। ये टूर्नामेंट का अनोखा टर्न रहा।

 अब फाइनल की बारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बाल्लेबाजी में ट्रंप कार्ड के रूप में वेस्ट इंडीज  के सुनील नारायण  और आंद्रे रसैल के साथ अय्यर जोड़ी के भरोसे ज्यादा है, तो ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्च के दम पर गेंदबाजी में दम रखते है।  सनराइजर्स हैदराबाद टू  नेशन खिलाड़ियों के बल पर फाइनल खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, पेट क्यूमिन्स और दक्षिण अफ्रीका के क्लासें और मारक्राम पर ज्यादा निर्भर रहेगी। दोनो टीम में सबसे बड़ा फर्क एटीट्यूड का है।

सन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी एक बार अगर रन की गति को पकड़ते है तो विकेट मायने नहीं रखते है। यही वजह है कि आज के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तुलना में  सन सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है। केकेआर पिछले दो बार की विजेता होने के नाते मनो वैज्ञानिक रूप से भले ही भारी है । फाइनल ऑस्ट्रेलिया के दो सबसे  महंगे खिलाडियों मिशेल स्टार्क (24.50करोड़) और पेट क्यूमिंस (20.50करोड़) के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेगी। संयोग से दोनो तेज गेंदबाज है।

स्तंंभकार-संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

     *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व