IPL2024; दस साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता आईपीएल का खिताब, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने किया कमाल

 नई दिल्ली, एजेंसी, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीत लिया। यह केकेआर का तीसरा खिताब है। रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम को कोलकाता के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

इस मैच में SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। यह IPL फाइनल का सबसे कम स्कोर है। जवाब में KKR ने 2 विकेट खोकर 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। आईपीएल 2024 में छह बार 200 का स्कोर पार कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के आगे 113 रनों पर ढेर हो गई। यह आईपीएल के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 2017 में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली पारी में 129 रन बनाए थे।

केकेआर  की निगाहें इस फाइनल मैच जीतकर आईपीएल में तीसरी बार ट्रॉफी जीतने पर रही। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ( की टीम ने एकमात्र आईपीएल की ट्रॉफी 2016 में हासिल की थी। उस वक्त डेविड वॉर्नर एसआरएच के कप्तान थे। ऐसे में हैदराबाद की टीम को दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदें रही है।

अगर बात करें केकेआर और एसआरएच (SRH) के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि दोनों की 27 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 बार जीत हासिल की, जबकि हैदराबाद ने 9 मैच में जीत का स्वाद चखा।

आईपीएल फाइनल में पहली पारी का सबसे कम स्कोर

113 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई, 2024

125/9 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता, 2013

128/6 राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2017

129/8 मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, हैदराबाद, 2017

सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल नें न्यूनतम स्कोर

96 बनाम मुंबई इंडियंस, 2019

113 बनाम मुंबई इंडियंस, 2015

113 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024

114 बनाम पंजाब किंग्स, 2020

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। इम्पैक्ट खिलाड़ी- उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट खिलाड़ी– अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त