POLITICS; चुनाव प्रचार कर लौटे विधायक पुरन्दर बोले-उडीसा में बनेगी भाजपा की सरकार,लोकसभा की 15 से ज्यादा सीटों पर जीत होगी

0 मिश्रा ने कहा- उडीसा में तमिलनाडु की राजनीति करना चाहते है सीएम नवीन पटनायक

रायपुर, पखवाडे भर से उडीसा में आम चुनाव का प्रचार कर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा आज राजधानी रायपुर लौटे। माना विमानतल पर मीडिया से बात करते हुए श्री मिश्रा ने दावा किया कि उडीसा में माहौल भाजपामय रहा है। वहां भाजपा की सरकार बनेगी और उडीसावासियों को बीजेडी सरकार से मुक्ति मिलेगी। भाजपा 15 से ज्यादा संंसदीय क्षेत्रों में भी जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि उडीसा में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है। वहां हम लोकसभा की 15 सीटों पर जीत के साथ विधानसभा में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नवीन पटनायक उडीसा मे तमिलनाडु की राजनीति करना चाह रहे है वहां उड़िया भाषी और उड़िया लोगों को हटा कर बाहरी लोगों को सत्ता में लाने का काम कर रहे है। ओड़िशा मे भी पढ़े – लिखे और योग्य लोग है जो राजनीतिक दृष्टिकोण से वहां नेतृत्व कर सकते है। ऐसे लोगों के मुँह में तमाचा मारने का काम सीएम नवीन पटनायक द्वारा किया जा रहा है।

आगे श्री मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही, हम उडीसा के ही किसी माटी पुत्र और उडिया भाषी को मुखिया बनाएंगे जो उडीसा की जनता की भावना को समझ सके और उनका कार्य करे। हम उडीसा को आगे ले जाने का काम करेंगे क्योंकि वहां की वर्तमान सरकार ने उडीसा को 25 वर्ष पीछे धकेल दिया है, जिससे वहां के लोगों को काम की तलाश में अन्य राज्यों में भटकाना पड़ रहा है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हम उडीसा की जनता के जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। आज वहां के लोग पक्का मकान, महिलाओ को 2080/ प्रतिमाह देंगे। युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे।

बता दें उडीसा में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एक सथा हो रहे है। राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक पुरंदर मिश्रा को उडीसा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। उन्हें उडीसा प्रदेश चुनाव का सह – प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने अपनी उडिया भाषी अंदाज से पखवाडे भर में लोगों के बीच भाजपा और मोदी की गारंटी को मजबूती से रख कर उडीसा की कई सीटों में अपने धुंआधार प्रचार के माध्यम से अंतिम छोर तक लोगों के बीच पहुचें। जनता के लिए भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में चर्चा कर विभिन्न लोकसभा, विधानसभा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार किया। आज दोपहर को कार्यकर्ताओं ने विमानतल पर  उनका जोशीला स्वागत किया। इस दौरान उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां