तेजस्वी का 34 सीटों का दावा आखिर क्यों हो गया ‘फुस्स’, बिहार की राजनीति के ‘चाणक्य’ नीतीश ने कैसे दी पटखनी

नई दिल्ली. बिहार में राजद के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया कि राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन को कम से कम 34 सीटें मिलेंगी. मगर उनका यह दावा फुस्स होता दिख रहा है. बिहार की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले नीतीश कुमार ने उनके दावे की हवा निकाल दी. बिहार में NDA के सहयोगी दलों ने 31 सीटों पर बढ़त बना ली है. जबकि राजद को 4 और कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त मिली है. इनमें से जद (यू) को 13, बीजेपी को 12, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (सेकुलर) 1 सीट और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर आगे है.

बीजेपी को रुझानों में बहुमत नहीं मिलने की हालत में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिया है. बताया गया कि शरद पवार ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की और उनको डिप्टी पीएम पद की पेशकश की. मगर बाद में उन्होंने कहा कि ऐसी उनकी कोई बात नीतीश कुमार से नहीं हुई है. इन नतीजों के आने के बाद से तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं. इस बार के लोकसभा चुनावों में देश के अन्य हिस्सों में विपक्षी खेमे के बेहतर प्रदर्शन के बावजूद बीजेपी बिहार में कोई बड़ा असर नहीं छोड़ पाई है. इससे राजद की रणनीति कटघरे में है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सरकार बनाने का बुलावा नहीं,मद्रास हाईकोर्ट जाएंगे थलापति विजय? तमिलनाडु में बीजेपी का नया खेल,कांग्रेस भी अधर में

    चैन्नई, तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का पूरा मामला उलझ गया है. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने के…

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…