POLITICS; पीएम मोदी ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

नई दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होने आज (बुधवार) राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपना इस्तीफा पत्र उन्हें सौंपा। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसे लेकर तैयारियों पर मंथन तेज हो गया है। नए मंत्रिमंडल में चेहरों को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत और बैठकों का दौर भी तेज हो गया है। ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम को 7 से 8 बजे के बीच हो सकता है।

7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है। बता दें कि चुनाव नतीजों में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है। बता दें कि दिल्ली में आज शाम 4 बजे एनडीए की बैठक है। इसमें जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य नेता शामिल होंगे। एनडीए के सहयोगियों से बातचीत के बाद बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इसमें सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की रूपरेखा पर चर्चा होगी। इसमें शामिल होने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल, पीएम मोदी से मिले अमित शाह

    नईदिल्ली, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को…

    POLITICS; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले- मोदी ने अपनी कुर्सी बचाने ‘प्रधान’ से लिया इस्तीफा

    रायपुर. केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक्स पर वीडियो जारी किया है.…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र