GAME; टी20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली,  टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को धूल चटा दी है। शनिवार को खेले गए 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया। राशिद खान की फिरकी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी पूरी तरह से उलझ गए और मैच गंवा दिया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पर गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुरुबाज और जादरान ने टीम धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत दी। पहले 10 ओवर में अफगानिस्तान ने 55 रन जोड़े। ऐसा लगा रहा था कि अफगानिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी। इसके बाद गुरबाज और जादरान ने तेजी से रन बनाने शुरू किए। गुरबाज ने 40 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी

जादरान अर्धशतक बनाने से चूक गए। वह 44 रन बनाकर आउट हो गए। पहले विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, एक छोर पर खड़े रहमानुल्लाह गुरबाज ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। गुरबाज ने अगली 16 गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 रन ठोक दिए। गुरबाज ने 80 रन की पारी खेली। ओमरजाई ने कैमियों पारी खेलते हुए 22 रन बनाए। अफगानिस्तान ने अगले 10 ओवर में 105 रन बने। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए।

फजलहक फारूकी ने तोड़ी कीवी टीम की कमर

अफगानिस्तान के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर फजलहक फारूकी ने फिन एलन को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। इस झटके के बाद न्यूजीलैंड की टीम कभी उबर ही नहीं पाई और लगातार विकेट गंवाए। कॉनवे (8), केन विलियमसन (9), डेरिल मिचेल (5), ग्लेन फिलिप्स (18) बड़ी पारियां खेलने में असफल रहे। फारूकी ने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति