T-20;बांग्लादेश ने दिखाया गजब का खेल, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 2 विकेट से हराया

नई दिल्ली,  टी20 विश्व कप का 15वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2014 की पूर्व चैंपियन टीम श्रीलंका को हराकर शानदार 2 विकेट से जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो उनके लिए कारगर साबित हुआ.  श्रीलंका की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 124 रन बना सकी. बांग्लादेश ने 125 रन के लक्ष्य का पीछा बड़ी ही आसानी से कर लिया. उन्होंने 6 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली.

पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की टीम की ओर से ओपनिंग करने पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस आए. निसंका ने शानदार 47 रन की पारी खेली. तो वहीं, कुसल मेंडिस ने 10 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए कामिंदु मेंडिस के बल्ले से 4 रन निकले. इसके अलावा धनंजय डि सिल्वा ने 21, चरित असलंका ने 19, वानिंदु हसरंगा ने 0 और एंजेलो मैथ्यूज ने 16 रन बनाए. इस तरह 20 ओवर में श्रीलंका की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना सकी.

बांग्लादेश की ओर से शानदार बॉलिंग करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 17 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए. वहींं, रिसाद हौसेन ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. तंजीम हसन शाकिब ने 1 जबकि, तस्कीन अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए.

अब चेज करने की बारी बांग्लादेश की आई. बांग्लादेश के ओपनर बैटर तंजीद हसन और सौम्य सरकार बुरी तरह फ्लॉप रहे. हसन 3 पर तो वहीं, सरकार 0 पर आउट हुए. लिटन दास ने तीसरे नंबर पर आकर अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 36 रन बनाए. तौहिद ह्रिदोय ने 20 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से 40 रन ठोक दिए. जहां से बांग्लादेश के हाथों मैच फिसल गया. महमादुल्लाह ने अंत में 13 गेंदों में 16 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

     *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व