क्या हेमामालिनी को मंत्री बनाया जायेगा…

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए फैजाबाद के बराबर ही मथुरा सीट भी महत्वपूर्ण थी। फैजाबाद से मिली पराजय की त्रासदी से पार्टी उबर नहीं पा रही है। इसके पलट मथुरा लोकसभा क्षेत्र से हेमा मालिनी तीसरी बार जीत कर आई है। उन्होंने 2.93.407वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  कांग्रेस के मुकेश धनगर को पराजित किया है।

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी  2014 में भी  राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को 3.30.743 वोट से हराया था। 2019 में भी हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोक दल के कुंवर नरेंद्र सिंह को 2.93.471वोट से हराया था। अभी उन्होंने 2.93.407 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया है।

 भारतीय फिल्मों में “सपनो के सौदागर”में हेमा मालिनी ,राज कपूर की नायिका के रूप में आई थी।  मूलतः दक्षिण की नायिकाओं ने भारतीय फिल्मों में एक नंबर की शीर्ष नायिका रही है।  हेमा मालिनी की पहली फिल्म सपनों का सौदागर के रिलीज होने से पहले मुंबई में हेमा मालिनी के बड़े पोस्टर लगाए गए थे जिसमें उन्हें ड्रीम गर्ल का नाम दिया गया था। 

हेमा मालिनी ऐसी नायिका रही है जो  राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर सहित दिलीप कुमार , राजकुमार, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, धमेंद्र, देवानंद, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन सहित  विनोद खन्ना, ऋषि कपूर ,शाहरुख खान के साथ काम की है। ये उनका ही प्रभाव था कि भाजपा से धर्मेंद्र और सनी देओल को भी सांसद बनवा दिया था।

हेमा मालिनी 2003 से 2009 तक राज्य सभा की भी सदस्य रही है। हेमा मालिनी, भारतीय संस्कृति की वाहक रही है। फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने कभी भी अंग प्रदर्शन नही किया।  भारतीय नृत्य परंपरा  में भरत नाट्यम की वे सच्ची शिष्य है और 75वर्ष की हो जाने के बावजूद सतत नृत्य साधना में रत है।

 भाजपा से 30 महिलाएं  2024 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर आई है। उत्तर प्रदेश से वे अकेली महिला है जो भाजपा से जीती है। मेनका गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेत्री हार गई  है।  ऐसी स्थिति में हेमा मालिनी को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। संभवतः उन्हे संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाने की उम्मीद है।

स्तंभकार-संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व