POLITICS; सीएम साय के कैबिनेट में भी फेरबदल के आसार,अभी नहीं तो उपचुनाव तक इंतजार करना पड़ेगा

रायपुर, मोदी मंत्रिमंडल गठन के बाद छत्तीसगढ में सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में भी फेरबदल के आसार बढ गए है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का केंद्रीय राजनीति में जाने के बाद उनकी जगह भी मंत्री नियुक्त करना पड़ेगा। एक पद पहले से ही खाली है।अभी केबिनेट में फेरबदल नहीं हुआ तो उपचुनाव तक इंतजार करना पड सकता है। इधर कई विधायक मंत्री बनने जोर आजमाइश में लगे हुए है।

नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल शपथ ग्रहण के बाद संभवत: 18 जून को विधानसभा की सदस्यता छोड सकते है। इससे राज्य मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों के पद खाली हो जएंगे। ऐसे में मौजूदा राजनितिक हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री साय के कैबिनेट में भी फेरबदल की प्रबल संभावना है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों के परफार्मेंस से संगठन खुश नहीं है। ऐसे में कुछ मंत्रियों की कुर्सी भी जा सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिल सकता है। साय कैबिनेट में अभी 12 मंत्री हैं और 13वां मंत्री भी नियुक्त किया जाना है। ऐसे में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का केंद्रीय राजनीति में जाने के बाद उनकी खाली जगह में भी मंत्री नियुक्त करना पड़ेगा।

वर्तमान में साय कैबिनेट में सबसे अनुभवी व संसदीय ज्ञान के जानकार बृजमोहन अग्रवाल हैं। वह रायपुर से सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में उनकी यह जगह खाली होने से साय कैबिनेट में अनुभवी मंत्री की जरूरत होगी। अगर संसदीय ज्ञान में अनुभवी के रूप में देखें तो बृजमोहन अग्रवाल के अलावा कुरूद के विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर हैं। ऐसे में पार्टी को संसदीय ज्ञाता के रूप में भी चंद्राकर के नाम पर विचार करना पड़ सकता है। इसके अलावा अनुभवी विधायक में पूर्व मंत्री राजेश मूणत व अमर अग्रवाल का नाम भी सामने आ रहा है।

हालांकि साय कैबिनेट में मंत्री बनने के दावेदारों में धरमलाल कौशिक, लता उसेंडी, रेणुका सिंह , पुरंदर मिश्रा के नामों पर भी चर्चा है। नए मंत्रिमंडल के गठन के समय भी राज्य में बहुसंख्य उडिया मतदाताओं को देखते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा का नाम चर्चा में आया था। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने छत्तीसगढ के अलावा उडीसा में भी मुख्यमंत्री साय के साथ मेहनत किया। इसका नतीजा सामने है। इसका प्रतिफल श्री मिश्रा को मिल सकता है।

रायपुर-दक्षिण के उत्तराधिकारी पर चर्चा शुरु

बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद रायपुर-दक्षिण विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में अगले छह महीने के भीतर इस सीट पर भी उप चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों की तरफ से दावेदारों की चर्चा जोरों पर है। बृजमोहन की सीट पर उत्तराधिकारी कौन होगा, इसे लेकर चर्चा आम है।

इस सीट भाजपा की ओर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व सांसद सुनील कुमार सोनी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे और मीनल चौबे के नाम प्रमुख दावेदारों में है। वहीं कांग्रेस की तरफ से भी पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढेबर, ज्ञानेश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, आकाश शर्मा दावेदार हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां