RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में आरसीसी स्लेब का लांचिंग से इतवारी रद्द, कई ट्रेने विलंब से

रायपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत काँसबहाल-राजगंगपुर सेक्शन में स्थित समपार संख्या 221 में आरसीसी स्लेब का लांचिंग का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

*रदद होने वाली गाडियां

1) दिनांक 12 जून 2024 को टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ

1) दिनांक 11 जून 2024 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 07 घंटे देरी से रवाना होगी ।

2) दिनांक 11 जून 2024 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18478 एक्सप्रेस 03 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।

3) दिनांक 11 जून 2024 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी। 

4) दिनांक 12 जून 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 07 घंटे देरी से रवाना होगी ।

 *गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ी 

01 दिनांक 11 जून 2024 को आरा से रवाना होने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा 12 जून 2024 को 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के रूप में राउरकेला स्टेशन से प्रारम्भ होगी । इस प्रकार दिनांक 12 जून 2024 को 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, दुर्ग~राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

*दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच की सुविधा

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3  कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 11 एवं 14 जून 2024 को तथा गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 12 व 15 जून 2024 को उपलब्ध रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

    नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं।…

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश