बिना शतक लगे आधा टी 20 वर्ल्ड कप खत्म हुआ

सांतवें अंतराष्ट्रीय टी20  स्पर्धा में खेले जाने वाले कुल 55मैच में से 27मैच खत्म हो चुके है। लीग राउंड के केवल 13 मैच शेष  है इसके बाद सुपर 8 स्पर्धा शुरू हो जाएगी।

 27 मैच खत्म होने के बाद चारों ग्रुप से भारत, ऑस्ट्रेलिया,  वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका सुपर 8में अपना स्थान सुरक्षित कर चुके है। विश्व में नियमित रूप से स्थापित टीम में न्यूजीलैंड की टीम स्पर्धा से बाहर हो गई है। पाकिस्तान और इंग्लैंड अगर मगर के भंवर में फंसे है। अमेरिका, स्काटलैंड, अफगानिस्तान और बांग्ला देश दो दो मैच जीतकर  बाकी टीम के लिए सिरदर्द बने हुए है। अगले तीन दिन में परिदृश्य साफ हो जाएगा कि कौन से चार टीम सुपर 8में प्रवेश करती है।

 वर्तमान टी 20मैच क्रिकेट को अमेरिका में प्रमोट करने के उद्देश्य से फ्लोरिडा,न्यूयार्क और टेक्सास में खेला जा रहा है। न्यूयार्क में रेडीमेड पिच लगाई गई है जिसमे खेले गए सात मैच को देखे बीस ओवर में सर्वाधिक137रन की टीम बना सकी है।  न्यूयार्क में दक्षिण अफ्रीका  और श्री लंका का सबसे रोमांचक मैच खेला गया जिसमें दक्षिण अफ्रीका केवल चार रन से जीत दर्ज की है। 

27मैच में केवल एक मैच जो  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बारबाडोस (वेस्ट इंडीज) में हुआ इसी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने  इकलौता 201 बनाया है। अन्यथा बल्लेबाजों के सामने रन के लाले पड़े हुए है।  27मैच खत्म होने के बाद कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है। अमेरिका के एरॉन जॉन्स ही नाबाद 94रन बनाकर  एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए है। अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह 167रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए है।

 टी20मैच में 4विकेट लिया जाना महत्वपूर्ण माना जाता है। अफगानिस्तान के फजल हक फारूकी और वेस्ट इंडीज के अकील होसेम ही पांच पांच विकेट लेकर आगे चल रहे है।  चार विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह(भारत) अल्जारी जोसेफ(वेस्ट इंडीज) एडम झुंपा(ऑस्ट्रेलिया) एनरिक नोत्से (दक्षिण अफ्रीका ) है। सुपर 8 की स्पर्धा 19जून से शुरू होगी तब टी 20 का असली रंग देखने को  मिलेगा लेकिन सच ये भी है की आईपीएल में देश दुनियां के बल्लेबाजों ने जिस तरीके से छक्को की बरसात लगाए हुए थे उनके यहां उनके छक्के छूटते दिख रहे है।

स्तंंभकार-संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

     *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व