महिला आईपीएल  के बहाने….

आज रात 11 बजे तक महिलाओं के लिए खेले जाने वाली आईपीएल के पहले साम्राज्ञी की  ताजपोशी हो जाएगी।  मुंबई पलटन और डेल्ही केपिटल्स के कप्तान हरमनप्रीत कौर औऱ मेग लेनिंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में कौन जीतेगा ये तो दोनो टीम के बल्लेबाज, गेंदबाज सहित क्षेत्ररक्षकों को तय करना है।

खेल की दुनियां में महिलाओं को पुरुषो से कम सामर्थ्यवान माना जाता है। शारीरिक बनावट के चलते वे शारीरिक और मानसिक रूप से ताकतवर नहीं हो पाती है लेकिन जब लिंग के आधार पर खेल होना तय है तो ये बात बेमानी है कि महिलाओं के खेल की तुलना पुरुषो से किया जाए। महाद्वीप में महिलाएं , पुरुषो के बराबरी का अधिकार रख रही है। खेल की दुनियां में क्रिकेट को ले तो राष्ट्रीय स्तर पर  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में निजी स्पर्धाएं पहले से हो रही है। बिग बैश, द100 ऐसे महत्वपूर्ण स्पर्धाएं है जिनमे अन्य देश के नामवर महिला क्रिकेटर भाग लेते है।

 भारत मे पुरुषो के आईपीएल को चलते साल हो गए है । इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिलाओं के लिए भी रास्ता खोल दिया। इस प्रकार के आयोजन की उम्मीद की भी जा रही थी क्योंकि पिछले सात आठ सालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश विदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है । मौजूदा  एशिया  चेम्पियन होने के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम चार टीम में शुमार है। ऐसे में थोड़े से अंतरराष्ट्रीय अनुभव के बल पर आगे बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था।  ये काम हो गया और देश की प्रतिभावान खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, द अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ औऱ उनके विरुद्ध एक ही मंच पर खेलने का मौका मिल गया।

इस साल भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने  विश्व चैंपियन होने का गौरव हासिल किया है। इस टीम में सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाली दो खिलाड़ी कप्तान शेफ़ाली वर्मा और विकेटकीपर ऋचा घोष भी शामिल थे। शेफ़ाली वर्मा  डेल्ही कैपिटल्स से फाइनल में भी शिरकत करेंगी।  अंडर 19 टीम के आधे दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी नीलामी में अनुबंधित हुए है। इनमें से बहुतों को भले ही खेलने का मौका न मिला हो परंतु स्टार खिलाड़ियों के साथ रहने, प्रैक्टिस  करने का अनुभव भी मायने रखता है।

 एक तरफ अनुभव और दूसरी तरफ आर्थिक समृद्धि भी महिला आईपीएल की उपलब्धि माना जाना चाहिए। विदेशी नामवर खिलाड़ियों की तुलना में भारतीय खिलाड़ी ज्यादा  महंगे में बिके।  स्मृति मांधना सबसे महंगी खिलाड़ी रही, दीप्ति शर्मा, शेफ़ाली वर्मा, रेणुका ठाकुर,ऋचा घोष सहित भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर करोड़ो रूपये में अनुबंधित हुए।

  महिला आईपीएल की शुरुवात से सबसे अच्छी बात ये होगी कि अभिभावकों में अपनी बेटियों के लिए पढ़ाई के अलावा खेल को भी केरियर बनाने का विकल्प होगा।  याद करे कि साईना नेहवाल ने जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करना शुरू किया था उसके बाद देश मे बैडमिंटन का बेहतरीन माहौल बना उसी प्रकार महिला आईपीएल से क्रिकेट जगत में नई संभावनाएं आएंगी। बीसीसीआई के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी महिला आईपीएल के शानदार आयोजन के लिए बधाई के पात्र है। सबसे बड़े बधाई के पात्र देश विदेश के दर्शक भी है। न केवल दूरदर्शन पर बल्कि स्टेडियम में भी तीस हजार दर्शकों की उपस्थिति ने खेल के रोमांच को बढ़ा दिया। पुरुषो के टेस्ट क्रिकेट देखने इतने दर्शक नही आते है।

महिला क्रिकेटर्स ने भी अपने तरफ से कोई कमी नही छोड़ी है। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने 8 छक्के लगाकर 99 रन की आतिशी पारी खेली। तारा नोरिश ने 5 विकेट हासिल किए। वोंग ने हैट्रिक लिया। आज जब फाइनल खत्म होगा तब  सर्वश्रेष्ठता की नईं कहानी लिखी जाएगी।

स्तंभकार -संजयदुबे

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई