AU; 18 जून से कालेजों में प्रवेश मेला, 35 हजार सीटों में दाखिले की तैयारी

बिलासपुर,  शिक्षण सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए कालेजों में युद्धस्तर पर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध 121 कालेजों में दाखिले के लिए 18 जून से पोर्टल खुलेगा। इस साल स्नातक-स्नातकोत्तर के 35 हजार सीटों में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रारंभ होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के साथ युवाओं को कई लाभ मिलेंगे। उम्र की सीमा न फीस का बंधन होगा। उच्च शिक्षा का द्वार सभी के लिए खुलेगा।

शासन ने प्रवेश मार्गदर्शिका जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक 18 जून से आनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ होगी। शासकीय कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के शिक्षण शुल्क में छूट मिलेगी, जिसका पालन अनिवार्य है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने के साथ कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। हालांकि इसे लेकर अभी कुछ तकनीकी रूकावटें भी हैं।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों का दावा है कि इसे 17 जून से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। कालेजों को प्रवेश के समय छात्रों के मूल दस्तावेजों की जांच करनी होगी। प्रवेश के लिए स्थानांतरण प्रमाण-पत्र की मूल प्रति अनिवार्य है। अगर कोई छात्र डुप्लीकेट कापी लाता है, तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रमाण-पत्र खोने की स्थिति में, छात्र को थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद प्राचार्य से नया प्रमाण-पत्र बनवाना होगा।

सीट रिक्त होने पर मिलेगा प्रवेश

नए नियम के मुताबिक इस बार अगर किसी छात्र के अभिभावक का तबादला हो गया है और प्रवेश की अंतिम तारीख खत्म हो चुकी है, तो उसे सीट रिक्त होने पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावक का कार्यभार ग्रहण करने का पत्र अनिवार्य होगा। पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के बाद पास होने वाले छात्रों को भी सीट रिक्त होने पर ही प्रवेश मिलेगा।

बिना अंकसूची के मिलेगा प्रवेश

यदि छात्र का रिजल्ट जारी हो गया है लेकिन अंकसूची नहीं मिली है, तो स्कूल का प्राचार्य प्रमाणित करके देता है तो छात्र को बिना अंकसूची के भी प्रवेश दिया जाएगा। इस सत्र में छात्रों को ग्रुप विषयों के अनुसार ही प्रवेश देना होगा। अटल विवि की वेबसाइट में आवेदन के समय विषयों का ग्रुप होना जरूरी है ताकि छात्र बिना ग्रुप के विषय का चयन न कर सकें।

उम्र का बंधन अब खत्म

प्रवेश के तुरंत बाद स्थानांतरण प्रमाण-पत्र की मूल प्रति पर प्रवेश दिया गया का मोहर लगाकर उसे रद्द करना होगा। द्वितीय प्रति पर प्रवेश देने के लिए थाने का एफआईआर और टीसी पर अनुक्रमांक व दिनांक का उल्लेख होना चाहिए। वहीं छत्तीसगढ़ शासन ने सभी कक्षाओं में उम्र का बंधन खत्म कर दिया है। किसी भी उम्र के लोग स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर सकते हैं। हालांकि, पूर्णकालिक शासकीय और अशासकीय सेवारत कर्मचारी नियमित प्रवेश की पात्रता नहीं रखेंगे।

प्रवेश छोड़ने पर संरक्षित निधि वापसी

अगर छात्र प्रवेश के बाद कालेज छोड़ता है, या उसका प्रवेश निरस्त होता है, तो केवल संरक्षित निधि ही वापस की जाएगी। अन्य कोई भी शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इधर अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि शासन से अभी तक सिलेबस नहीं मिला है। देरी होने की स्थिति में प्रवेश की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। परीक्षा आवेदन जमा करने के दौरान विषय और ग्रुप को लेकर स्पष्ट कर दिया जाएगा।

प्रमुख कालेजों में सीट संख्या

सीएमडी 1540 डीपी विप्र 1390 जेपी वर्मा 1380 साइंस कॉलेज 570 माता सबरी गर्ल्स 440 बिलासा गर्ल्स 1280 नलिनी प्रभा 290 एसबीटी 560

विभागवार सीटों की स्थिति

विभाग सीट बीए 14595 बीएससी बायो 7621 बीएससी गणित 5014 बीकॉम 7875 बीसीए 2015 डीसीए 990 बीबीए 445 बीएससी एचएम 20 नोट: इस बार सीट संख्या में बदलाव संभव है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    EXAM; परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर  सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान हेतु “हेल्पलाइन 2026” का संचालन परीक्षा के एक दिवस पूर्व प्रभावी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    POLITICS; डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बंगले पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने किया डिनर, आज विधानसभा देखने जाएंगे

    POLITICS; डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बंगले पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने किया डिनर, आज विधानसभा देखने जाएंगे

    SUSPEND; बजट पर टिप्पणी करने वाले राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम निलंबित

    SUSPEND; बजट पर टिप्पणी करने वाले राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम निलंबित

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब