सारंगढ़ में 6 बालिकाओं को डंपर ने कुचला; दो की मौत

रायगढ़, छत्तीसगढ के सारंगढ़ जिला मुख्यालय के करीब एक बड़ा सड़क हादसा सुबह के समय हुआ। तेज गति आ रही डंपर ने छह मासूम बच्चियों को अपने चपेट में ले लिया। इस दिल दहला देने वाली दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो बच्चियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक गंभीर रूप से घायल हुई जिसे तुरंत रायगढ़ रिफर किया गया है। वहीं तीन बालिकाओं को चोटें लगी हैं। अभी तीनों बालिका खतरे से बाहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाऊपाली (ब) में सिदार मोहल्ले की छह बच्चियां किसी पुजाई कार्यक्रम मे आईं थीं, जो आज सुबह करीब 7:30 बजे नहाने के लिए दानसरा से सालर के बीच बटाऊंपाली (ब) में नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब जा रही थीं ठीक उसी समय तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गई और उसने सभी को चपेट में ले लिया।

सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती तीन मासूम बच्चियां

दुर्घटना को अंजाम देने के पश्चात डंपर चालक फरार हो गया। हृदय विदारक दुर्घटना देख प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चियों को आनन-फानन में सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो बच्चों की मौत हो गयी है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज हेतु रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी तीन बच्चियां घायल हैं लेकिन खतरे से बाहर है।

डंफर की चपेट में आए बच्चियों में राखी सिदार 17 वर्ष, कविता सिदार 10 वर्ष, अंजू सिदार 16 वर्ष,भारती सिदार एक वर्ष, डिंकी सिदार (10 वर्ष) और अंतरा सिदार 13 वर्ष है। सड़क हादसे के पश्चात ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामवासियों और परिजनों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दुर्घटना और चक्का जाम की सूचना पर प्रशासन की और पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर