NEET PG 2024; नीट पीजी एग्जाम डेट घोषित, 11 अगस्त को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

नई दिल्ली , पीजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एनईईटी पीजी 2024 डेट की खबर आ गई है। परीक्षा कराने वाली संस्था एनबीईएमएस यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने NEET PG Exam Date 2024 का ऐलान कर दिया है। एनबीई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नीट पीजी 2024 एग्जाम की नई तारीख 11 अगस्त तय की गई है। ये दिन रविवार है। इस दिन दो शिफ्ट में नीट पीजी का एग्जाम लिया जाएगा।

15 अगस्त ही रहेगी कटऑफ एज लिमिट

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नीट पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। इसमें 5 प्वाइंट्स में जरूरी जानकारी दी गई है-

  • एनबीईएमएस के 22 जून 2024 के नोटिस के क्रम में नीट पीजी 2024 परीक्षा की नई डेट तय की गई है।
  • नीट पीजी एग्जाम 2024 का आयोजन अब 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
  • नीट पीजी परीक्षा 24 में उपस्थित होने की पात्रता के उद्देश्य से कटऑफ डेट 15 अगस्त 2024 ही रहेगी।
  • दो पालियों में परीक्षा के आयोजन के बारे में आगे की डिटेल NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर बाद में अपलोड की जाएगी।
  • किसी भी सवाल/ स्पष्टीकरण या सहायता के लिए कैंडिडेट्स NBE की वेबसाइट पर लिख सकते हैं। इसके लिए डायरेक्ट लिंक ये है- NEET PG Helpline NEET PG Admit Card कब आएगा?
  • परीक्षा की नई तारीख के साथ-साथ अब एनबीई नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड भी दोबारा जारी करेगा। परीक्षा से पहले वाले सप्ताह में नीट पीजी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। आप nbe.edu.in 2024 neet pg से अपना NEET PG Hall Ticket डाउनलोड कर पाएंगे।
  • गौरलतब है कि नीट पीजी 2024 परीक्षा पहले 23 जून को होने वाली थी। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक व परीक्षा धांधली के मामले देखते हुए एहतियात के तौर पर इसे स्थगित कर दिया था।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC,सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

     रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक…

    EDUCATION; प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

    रायपुर, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की आधिकारिक सूचना…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम